लाइफ स्टाइल

कपूर से मिलेगी बेदाग त्वचा, बालों में आएगी नई चमक

Kiran
19 Aug 2023 6:09 PM GMT
कपूर से मिलेगी बेदाग त्वचा, बालों में आएगी नई चमक
x
आप सभी कपूर के बारे में तो जानते ही होंगे जो कि पूजा-पाठ, हवन-आरती में काम आता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यही कपूर आपकी सुंदरता को बढ़ाने का काम भी करता हैं। जी हां, कपूर में पाए जाने वाले एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुणों की वजह से यह आपकी त्वचा और बालों को सुरक्षा प्रदान करते हुए नई चमक देता हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह कपूर की मदद से सुंदरता पाई जा सकती हैं।
कपूर से सुंदरता, घरेलू उपाय, त्वचा की देखभाल, बालों की देखभाल,beauty with camphor, home remedies, skin care, hair care,
- बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या में कपूर के तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है। गंजेपन की समस्या में भी कपूर का तेल बालों के दोबारा उगने में मदद करता है। कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं, मजबूत होते हैं। इसके लिए कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे-एक घंटे बाद बाल धो लें।
- आपकी त्वचा में यदि कोई जले या कटे का निशान हो तो उस हिस्से पर कपूर का तेल से निशान हल्के होते चले जाएंगे और धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे। त्वचा की अन्य प्रकार की समस्याओं में भी कपूर का तेल फायदेमंद होता है। यह आपको साफ, स्वस्थ, चिकनी और बेदाग त्वचा देता है।
- एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा कपूर का तेल डालें। इसमें पैरों केा डुबोकर बैठने से आपकी एड़ियां साफ हो जाएंगी और फटी एड़ियां भी जल्दी ठीक हो जाएंगी। पैरों में लगे इंफेक्शन या फंगस को भी यह दूर करता है। वहीं, पैरों के दर्द में भी राहत मिलेगी।
Next Story