लाइफ स्टाइल

Jolly मक्कड़ के किचन हैक्स ने सोशल मीडिया पर खींचा ध्यान

Ratna Netam
5 July 2026 7:05 PM IST
Jolly  मक्कड़ के किचन हैक्स ने सोशल मीडिया पर खींचा ध्यान
x

Lifestyle लाइफ स्टाइल : किचन में रोज बनने वाले कई ऐसे फूड आइटम होते हैं, जिन्हें लोग बिना तेल-घी के स्वादिष्ट नहीं मानते। लेकिन हाल ही में एक ऐसा किचन हैक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की सोच बदल दी है। इंस्टाग्राम क्रिएटर Jolly Makkar ने बिना तेल-घी के अंडे का हाफ फ्राई बनाने का अनोखा तरीका शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और ट्राई करने की बात भी कह रहे हैं।Jolly Makkar अपने सोशल मीडिया पेज पर अक्सर आसान किचन ट्रिक्स और हेल्दी फूड हैक्स शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने बताया कि कैसे बिना तेल या घी के भी स्वादिष्ट अंडा हाफ फ्राई बनाया जा सकता है।

उनके बताए गए तरीके के अनुसार, एक पैन लिया जाता है और उस पर आधा कटा हुआ खीरा रगड़ा जाता है। इसके बाद पैन को हल्का गर्म करके उसमें अंडा फोड़कर डाला जाता है। खास बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी तरह का तेल या घी इस्तेमाल नहीं किया जाता।यह ट्रिक उन लोगों के लिए काफी उपयोगी मानी जा रही है जो हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं और कम तेल-घी का सेवन करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे आसान तथा हेल्दी तरीका बता रहे हैं।

आजकल फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर बढ़ते लोगों के बीच ऐसे किचन हैक्स काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। लोग बिना ज्यादा मेहनत और मशीन के आसान तरीके से खाना बनाने के नए-नए प्रयोग कर रहे हैं।इसी तरह Jolly Makkar ने एक और ट्रिक में बताया कि बिना जूसर के तरबूज का जूस भी आसानी से निकाला जा सकता है, जिससे किचन के काम और भी आसान हो जाते हैं।कुल मिलाकर यह किचन हैक लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और इसे हेल्दी व इकोनॉमिकल दोनों ही दृष्टि से उपयोगी माना जा रहा है।

Next Story