- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जन्माष्टमी 2026:...
लाइफ स्टाइल
जन्माष्टमी 2026: कान्हा के जन्म पर इन सुंदर संदेशों से दें बधाई
Tara Tandi
4 Sept 2026 10:48 AM IST

x
जन्माष्टमी 2026 : हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक जन्माष्टमी को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि, जन्माष्टमी के दिन सच्चे मन से निर्जला व्रत रखने और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, प्रभु के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। वहीं, जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर के मंदिरों और पूजा पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन भी किया जाता है। साथ ही जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां और भजन-कीर्तन का भक्तिमय माहौल देखने को मिलता है। इस दौरान सभी उपासना-उपवास के साथ-साथ एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप भी अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को इन प्यार भरे संदेशों के जरिए जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
प्यारी सूरत नटखट श्यामा,
तुमको चाहे सारा जमाना,
मैं भी हूं देखो तुम्हारा दीवाना,
हैप्पी बर्थडे टू यू कान्हा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं 2026
श्याम रंग में रंग जाओ,
उनके भजन गाओ,
जन्माष्टमी पर कान्हा को
अपने दिल में बसाओ।
जय श्री कृष्णा
कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
कान्हा की मुरली की मधुर तान,
राधा के प्रेम की प्यारी पहचान।
आपके जीवन में खुशियां हों हजार,
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं बार-बार।
कृष्ण के कदम आपके घर आएं
आप खुशियों के दीप जलाएं
परेशानी आपसे आंखे चुराए
जो सदैव नाम जपे राधा-राधा । उसका होगा उद्धार।
क्योंकि यही है वो नाम जिससे श्रीकृष्ण को है बहुत प्यार।
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।
कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!
कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
मक्खन का कटोरा, फूलों की बहार, मिश्री की मिठास, मैय्या का प्यार और दुलार,
मुबारक हो सबको जन्माष्टमी का त्योहार
Next Story





