लाइफ स्टाइल

Janmashtami 2024 Suit Designs: जन्माष्टमी पर एथनिक लुक के लिए पहनें

Bharti Sahu 2
25 Aug 2024 1:28 AM GMT
Janmashtami 2024 Suit Designs: जन्माष्टमी पर एथनिक लुक के लिए पहनें
x
Janmashtami 2024 Suit Designs: प्रिंटेड सूट पहनना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम ऑफिस हो या घर पर पहनने के लिए ऐसे ही प्रिंट वाले सूट को खरीदते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें बने प्रिंट ज्यादा हैवी नहीं लगते हैं। साथ ही, फेस्टिवल के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं। इसमें आप अलग-अलग डिजाइन वाले सूट खरीद सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग प्रिंट और डिजाइन के ऑप्शन मिल जाएंगे। जिसे स्टाइल करके आप लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
मल्टी कलर प्रिंटेड सूट डिजाइन Multicolour Suit Designs
आप जन्माष्टमी के दिन सुंदर दिखने के लिए मल्टी कलर प्रिंटेड सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सूट पहनने के बाद काफी सुंदर लगते हैं। साथ ही, आप भी रंग-बिरंगे नजर आते हैं। इस प्रिंटेड सूट को आप पैंट स्टाइल या अनारकली स्टाइल में खरीदकर पहन सकती हैं। साथ ही, आप इसके साथ अलग तरह की ज्वेलरी को भी वियर कर सकती हैं।
बांधनी प्रिंट सूट डिजाइन Bandhani Print Suit
बांधनी प्रिंट वाले सूट भी आप जन्माष्टमी के खास दिन पर पहन सकती हैं। इसमें आपको प्रिंट के साथ-साथ गोटा वर्क भी सूट में मिलेगा। इससे सूट अच्छा लगेगा। साथ ही, पहनने के बाद एथनिक लुक क्रिएट करेगा। इस तरह के सूट के साथ आपको प्लेन दुपट्टा मिलेगा। इससे यह सूट ज्यादा हैवी नहीं लगेगा। इसलिए आप इस सूट को किसी भी पूजा या फंक्शन में पहन सकती हैं।
पीकॉक प्रिंट सूट Peacock Print Suit
जन्माष्टमी पर खास दिखने के लिए आप पीकॉक प्रिंट वाले सूट को वियर सकती हैं। इस सूट में आपको ऊपर के कुर्ते और दुपट्टे में मोर का डिजाइन मिलेगा। इसके साथ आपको प्लेन पैंट मिलगी।
रेड प्रिंटेड सूट डिजाइंस Red Printed Suit Designs
आप लाल रंग के प्रिंटेड सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको पूरे सूट पर प्रिंट डिजाइन मिलेगा। वहीं नेकलाइन पर गोटा वर्क मिलेगा। इसके साथ जो आपको पैंट मिलेगी वो प्लेन मिलेगी। इससे आपका सूट अच्छा लगेगा। साथ ही, इसके साथ दुपट्टा आपका प्लेन होगा तो इससे सूट और भी सुंदर दिखाई देगा। आप इस तरह के सूट को जन्माष्टमी पर वियर कर सकती हैं
Next Story