- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आंखों के लिए फायदेमंद...

x
जामुन एक मौसमी फल है, जो खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जामुन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जामुन का सेवन वैसे तो सीधेतौर पर किया जा सकता है, लेकिन क्या आपने कभी जामुन के जूस का सेवन किया है। जामुन के जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। जामुन के जूस का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत रहती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि जामुन का जूस फाइबर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, आयरन और विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं जामुन का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
जामुन का जूस पीने से मिलते हैं कई फायदे-Health Benefits Of Drinking Jamun Juice In Hindi
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप जामुन के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
जामुन का जूस विटामिन ए से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से जामुन के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आंखें स्वस्थ रहती है और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में भी सुधार होता है।
पाचन को रखे दुरुस्त
पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए जामुन के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि जामुन का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
जामुन का जूस विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। जामुन के जूस का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।
ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
जामुन का जूस पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। जामुन के जूस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर जामुन के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
जामुन के जूस का सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि जामुन का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो ब्लड में एलडीएल के स्तर को कम करने में मददगार होता है, जिससे हार्ट स्ट्रोक के खतरे को रोका जा सकता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story