लाइफ स्टाइल

जामुन सेहत के लिए गुणों का खजाना, जानें इसके कई फायदे

Bharti sahu
20 Jun 2021 2:06 PM GMT
जामुन सेहत के लिए गुणों का खजाना, जानें इसके कई फायदे
x
मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। इस वक्त बाजार में आपको आम के अलावा जिस फल की बहार दिखाई देगी वो जामुन है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। इस वक्त बाजार में आपको आम के अलावा जिस फल की बहार दिखाई देगी वो जामुन है। स्वाद में खट्टा और कसैला लगने वाला छोटा सा जामुन सेहत के लिए गुणों का खजाना है। ये ना केवल डायबिटीज पेशेंट के लिए लाभकारी है बल्कि इसके सेवन से कई और बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है। आज हम आपको जामुन का सेवन करने से सेहत को कौन कौन से फायदे होते हैं ये बताएंगे।

दांतों और मसूड़ों के लिए लाभकारी
छोटा सा जामुन दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होता है। ये ना केवल मसूड़ों से निकलने वाले खून को रोकने में मददगार है बल्कि ये मुंह के छालों को भी ठीक करने में कारगर है।
दिल का रखता है ख्याल
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि जामुन दिल के लिए भी बेहतरीन होता है। करीब 100 ग्राम जामुन में लगभग 55 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। ये ना केवल दिल के लिए लाभकारी होता है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी आराम दिलाता है।
इंफेक्शन से बचाता है
जामुन में कई एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफेक्टिव और एंटी मलेरियल गुण होते हैं। जिसकी वजह से ये शरीर को कॉमन इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
पेट की समस्या में दिलाता है आराम
अगर आप जामुन का सेवन करेंगे तो पेट से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। अगर आप इसकी छाल का काढ़ा बनाकर पिएंगे तो पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
इम्यूनिटी करता है बूस्ट
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी जामुन मददगार है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इसके साथ ही शरीर में खून का स्तर बढ़ने लगता है।
पथरी की समस्या में देगा राहत
अगर किसी व्यक्ति को पथरी की समस्या है तो जामुन की गुठली उसमें असरदार है। पथरी से पीड़ित व्यक्ति को जामुन के पाउडर को दही में मिलाकर खाएं। ऐसा करने से आराम मिलेगा।


Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story