लाइफ स्टाइल

गर्म दूध के साथ जलेबी देती है गजब का स्वाद, बनाई जा सकती है घर पर बड़ी आसानी से

Kiran
27 July 2023 2:37 PM GMT
गर्म दूध के साथ जलेबी देती है गजब का स्वाद, बनाई जा सकती है घर पर बड़ी आसानी से
x
आपने अक्सर देखा होगा कि हलवाई की दुकानों पर लोग गर्म दूध के साथ जलेबी का स्वाद लेना पसंद करते हैं। क्योंकि इन दोनों के मेल का स्वाद बहुत गजब का होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए जलेबी बनाने की रेसिपी (Recipe) लेकर आए है, ताकि आप अपने घर पर ही इसे बनाकर इस स्वाद का मजा ले सकते हैं। तो आइये जानते है जलेबी की इस रेसिपी (Recipe) के बारे में।
* आवश्यक सामग्री :
- मैदा 2 कप
- ईस्ट 1/2 बड़ा चम्मच
- पानी 2 कप
- तलने के लिए घी
- चाशनी के लिए
- चीनी 4 कप
- पानी 2 कप
- दूध 1 बड़ा चम्मच
- केसर 8-10 धागे
- कड़ाही
- पैन
- चिमटा
- प्लास्टिक वाली सॉस बॉटल या जलेबी वाला कपड़ा
* बनाने की विधि :
- यीस्ट में आधी कटोरी गुनगुना पानी डालकर फूलने के लिए छोड़ दें।
- एक बड़े बर्तन में मैदा डालें।
- यीस्ट को अच्छी तरह से पानी में घोल लें।
- मैदे पर यीस्ट का पानी डालें और इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं घोल बनाते जाएं।
- पूरा डालकर ऐसा घोल बनाइए जो न ज्यादा गाढ़ा और न पतला।
- इस घोल को 5-6 घंटे के लिए ढककर छोड़ दीजिए।
- इतने में मैदे के घोल में अच्छी तरह से खमीर/ईस्ट उठ जाएगी।
- जलेबी बनाने के लिए घोल रेडी है।
- जलेबी तलने से पहले चाशनी बना लें।
- इसके लिए कड़ाही में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें।
- इसे बीच-बीच में चलाते रहें। जब इसमें उबाल आ जाए तो इसमें दूध डाल दें।
- दूध डालने से चाशनी की गंदगी ऊपर आ जाएगी। इसे चम्मच से निकाल दीजिए।
- जलेबी के लिए एक तार की चाशनी जरूरत होती है।
- चाशनी में उबाल के बाद एक चम्मच से उठाकर देखें। अगर इसमें पतली सी तार बन रही है तो चाशनी रेडी है। इसमें केसर डालकर आंच एकदम धीमी कर दें।
- गैस के दूसरे चूल्हे पर पैन में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें।
- जब तक घी गर्म हो रहा है। मैदे के घोल को अच्छी तरह फेंट लें।
- इस पेस्ट को सॉस बॉटल या फिर जलेबी बनाने वाले बर्तन में डालें। आप चाहें तो दूध की थैली में भी घोल भरकर एक कोने को काटकर जलेबियां तल सकते हैं।
- जब घी से हल्का सा धुआं उठने लगे तो इसमें कपड़े या बॉटल से घोल डालते हुए जलेबी का आकार दें।
- पूरे घी में जलेबियां तोड़ लें।
- दोनों तरफ सुनहरे होने तक सेंकें फिर जलेबियों को चाशनी में डाल दें।
- इसी प्रोसेस से बाकी के घोल से जलेबियां बना लें।
Next Story