लाइफ स्टाइल

जैन वेडिंग का मेन्यू होता है काफी खास, आप भी ट्राई करें ये खास डिशेज

SANTOSI TANDI
3 Oct 2023 12:07 PM GMT
जैन वेडिंग का मेन्यू होता है काफी खास, आप भी ट्राई करें ये खास डिशेज
x
आप भी ट्राई करें ये खास डिशेज
शादी का सीजन कुछ ही समय में शुरू हो जाएगा। ऐसे में आपके यहां तमाम वेडिंग इंविटेशन भी आने लगेंगे। अगर आप एक फूडी हैं, तो आपको भी शादी का खाना पसंद तो आता ही होगा। नॉर्थ इंडियन शादी में जितनी रौनक होती है, उतना ही मजा और इंतजार मेन्यू का होता है। हम सभी कोशिश करते हैं कि खाने-पीने में कोई कमी नहीं आए। फिर चाहे आप किसी पंजाबी वेडिंग में चले जाएं या फिर किसी दिल्ली वाले रिश्तेदार की शादी में, आपको वेज से लेकर नॉन वेज के तमाम ऑप्शन दिखाई देंगे।
अब अगर आप एक वेजिटेरियन हैं, तो आपको जैन वेडिंग बहुत पसंद आएगी। क्या आपने कोई जैन वेडिंग अटेंड की है। वे लोग प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करते। इसके बाद भी उनके द्वारा बनाए गए खाने में भरपूर स्वाद होता है। इतना ही नहीं, वे ऐसी कई सारी रेसिपीज बनाते हैं, जिनके बारे में आपने सुना भी नहीं होगा। जैन कम्यूनिटी के सदस्य खानपान में काफी सावधानी बरतते हैं। इसलिए आज हम आपके साथ जैन वेडिंग मेन्यू शेयर करने वाले हैं। आप भी जानें कि उनकी शादी में क्या खास होता है और क्या कुछ ऐसा है जो आप भी ट्राई करना चाहेंगे।
केले की चटनी
चटनी तो आपने कई तरह की खाई होंगी, लेकिन क्या केले की खट्टी मीठी चटनी का आनंद लिया है। यह जैन वेडिंग फूड मेन्यू का एक अहम हिस्सा होता है। इसे कच्चा और पका हुआ कैसा भी खा सकते हैं। इस साधारण फल का उपयोग लोग कई तरह से करते हैं। कुछ सब्जी बनाते हैं, कुछ पकोड़े बनाते हैं और जैन फूड मेन्यू में तीखी और खट्टी-मीठी चटनी बनाते हैं। इसे तेल, दही, वहीं कुछ अन्य मसालों और उबले केले को मिलाकर बनाया जाता है। यह जैन शादियों में अद्वितीय व्यंजनों में से एक है।
जैन मिक्स्ड वेजिटेबल हांडवो
जैनी लोग पूरी तरह से वेजिटेरियन डिशेज खाते हैं, लेकिन उनमें भी कुछ सब्जियों से परहेज करते हैं। हालांकि अगर आपको सब्जियों से भरपूर कुछ खाने का मन करे, तो मिक्स्ड वेजिटेबल हांडवो का मजा लें। इस रंग-बिरंगी रेसिपी को थोड़े से चावल के साथ मसूर दाल, उड़द दाल, चना दाल और मूंग दाल (मूंग दाल की रेसिपीज) का पेस्ट बनाकर तैयार किया जा सकता है इसके बाद, पेस्ट में बेकिंग सोडा, नमक और चीनी के साथ कुछ कटी हुई सब्जियां मिलाई जाती हैं। यह स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। साथ ही, आपको जैन वेडिंग के स्नैक कॉर्नर पर भी जरूर दिख सकता है।
पनीर दाल करी
पनीर की भुर्जी, करी, पराठे, पालक पनीर, शाही पनीर आदि का मजा आपने लिया ही होगा। नॉर्थ इंडियन शादी में तो यह होता ही है, लेकिन जैन कम्यूनिटी की शादी की दावत भी पनीर की रेसिपी के बिना अधूरी है। वहां, पनीर अलग से नहीं बनता बल्कि दाल के साथ बनाया जाता है। इसे पनीर दाल करी कहते हैं। इस डिश का मजा गर्मागर्म चपाती, भाकरी और चावल के साथ लिया जा सकता है। अगर आपने अब तक यह डिश ट्राई नहीं की है, तो एक बार जरूर करके देखें।
केला मेथी नु शाक
आपको हमने केले की चटनी के बारे में बताया। अब केले के शाक के बारे में भी जानिए। मेथी का शाक तो जैन कम्यूनिटी में पसंद किया ही जाती है। इसके साथ ही केले और मेथी का शाक (मेथी साग रेसिपीज) भी वे खूब चाव से खाते हैं। मेथी जो कड़वी होती है और केला जो मीठा होता, दोनों चीजों को मिलाकर इतना स्वादिष्ट व्यंजन आप भी एक बार ट्राई करके जरूर देखें। इसे चावल के साथ, रोटी के साथ भी खा सकते हैं। खट्टे-मीठे अनुभव के लिए आपको यह डिश जरूर ट्राई करनी चाहिए।
दाल बहारी
आपने दाल मखनी खाई होगी। दाल फ्राई खाई होगी। दाल बुखारा खाई होगी। क्या आपने दाल बहारी को टेस्ट किया है। यह स्वादिष्ट दाल बहारी रेसिपी राजमा और रात भर भिगोई गई किसी भी प्रकार की दाल से बनाई जाती है। अगले दिन, इसे कुछ हल्के भारतीय मसालों के साथ प्रेशर कुक करके बनाया जाता है। इस व्यंजन को चावल या किसी भी तरह की रोटी के साथ खाएंगे, तो मजा आएगा ही। वेडिंग मेन्यू के मेन कोर्स ऑप्शन में यह रेसिपी जरूर बनाई जाती है।
Next Story