- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- दिल को स्वस्थ रखने में...

x
बड़े बुजुर्गो का कहना है कि अगर आप नियमित रूप से गुड़ और चने का सेवन करते हैं,
गुड़ और चने के सेवन को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। चने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर जैसे विटामिन का रिच सोर्स है, तो वही गुड़ में फास्फोरस, आयरन, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते है। ऊर्जावान रहने के लिए अक्सर बड़े-बुजुर्ग चना और गुड़ खाने की सलाह देते हैं।
गुड़ और चना खाने के फायदे
बड़े बुजुर्गो का कहना है कि अगर आप नियमित रूप से गुड़ और चने का सेवन करते हैं, तो आप शरीर की कई बीमारियों से बच सकते हैं।इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है।तो आइये जानते है गुड़ और चना खाने के फायदे।
खून की कमी होती है दूर
चना और गुड़ एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इन दोनों में ही आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर में खून की कमी दूर करता है। अगर आप एनीमिया से पीड़ित है तो गुड़ और चने का सेवन जरूर करें।
वजन कम करने में सहायक
अगर आप अपने मोटापे से परेशान है और अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में गुड़ और चना भी शामिल कर सकते हैं। गुड़ में मौजूद पोटैशियम वजन घटाने में प्रभावी है। गुड़ और चना मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। जो वजन काम करने में मददगार होता है।
दिल को स्वस्थ रखने में मददगार
अगर आप गुड़ और चने का एक साथ सेवन करते हैं तो आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचाता हैं।
पाचन को बेहतर बनाने के लिए
ये गुड़ और चने फाइबर से भरपूर होते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो गुड़ और चने का सेवन कर सकते हैं। यह पाचन को सुधारने में मदद करते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story