- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- '10 साल लग गए...'...
लाइफ स्टाइल
'10 साल लग गए...' हर्षवर्धन राणे का सपना हुआ पूरा, शोर-शराबे से दूर खरीदें आशियाने
SHIDDHANT
27 Nov 2025 10:23 PM IST

x
Mumbai मुंबई। सपनों की नगरी मुंबई हर साल हजारों लोगों को अपनी ओर खींचती है। बहुत से लोग इस शहर में उम्मीद लेकर आते हैं कि उन्हें काम, पहचान और स्थिरता मिले। लेकिन, कुछ लोग ही इस शहर में उस मुकाम को हासिल कर पाते हैं, जिसका सपना हर कोई देखता है। अभिनेता हर्षवर्धन राणे भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत से मुंबई में अपनी जगह बनाई है। उनकी कहानी बताती है कि सफलता के लिए समय, धैर्य और लगन बेहद जरूरी होते हैं।
हर्षवर्धन राणे ने अपने अभिनय करियर में जबरदस्त सफलता पाई है। उनकी फिल्में न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं, बल्कि दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री में भी चर्चा का विषय बनी हैं। इस सफलता का जश्न उन्होंने अपने तरीके से मनाया है। अभिनेता ने मुंबई के मड द्वीप इलाके में दो आलीशान फ्लैट खरीदे हैं। यह इलाका शहर की भाग-दौड़ और शोर-शराबे से दूर है और हरियाली से घिरा हुआ है। हर्षवर्धन ने पहले भी कई इंटरव्यू में यहां घर खरीदने की इच्छा जाहिर की थी। अब यहां उनके दो फ्लैट्स हैं। गुरुवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक फोटो साझा की, जिसमें वह बायोमेट्रिक प्रक्रिया कराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह प्रक्रिया उनके नए घर की रजिस्ट्रेशन के लिए थी।
फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ''मुंबई में 10 साल लग गए मुझे इस बायोमेट्रिक काउंटर तक पहुंचने में। यह शहर शानदार है।' हर्षवर्धन का ये साल काफी जबरदस्त रहा है। इस साल उन्होंने अपनी दो बड़ी फिल्मों से दर्शकों की सराहना हासिल की। पहली उनकी पुरानी फिल्म 'सनम तेरी कसम' का री-रिलीज है, जिसने दर्शकों के बीच फिर से धूम मचाई। दूसरी उनकी नई फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' है, जो हाल ही में बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही। इस फिल्म में उनके साथ पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनम बाजवा नजर आई थीं।
Tagsहर्षवर्धन राणेमुंबईफ्लैट खरीदीमड द्वीपबॉलीवुडअभिनेता सफलताबॉक्स ऑफिससनम तेरी कसमएक दीवाने की दीवानियतसोनम बाजवाइंस्टाग्राम स्टोरीबायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशनमेहनत और लगन10 साल की मेहनतआलीशान फ्लैटफिल्म इंडस्ट्रीदर्शकों की सराहनानया घरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





