लाइफ स्टाइल

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी, डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी

jantaserishta.com
19 Nov 2026 10:01 AM IST
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी, डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी
x
नई दिल्ली: मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में कई लोग बिना ज्यादा सोचे-समझे एंटीबायोटिक दवाएं लेना शुरू कर देते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि एंटीबायोटिक लेने से बीमारी जल्दी ठीक हो जाएगी, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया, "सर्दी-जुकाम और फ्लू के इलाज में एंटीबायोटिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी वजह यह है कि ये बीमारियां आमतौर पर वायरस के कारण होती हैं, जबकि एंटीबायोटिक दवाएं केवल बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण पर असर करती हैं।"
दरअसल, सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां ज्यादातर वायरल संक्रमण के कारण होती हैं। ऐसे में एंटीबायोटिक लेने से न तो वायरस खत्म होते हैं और न ही बीमारी जल्दी ठीक होती है। ये दवाएं बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल की जाती हैं। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के इनका सेवन करना सही नहीं है। सामान्य वायरल संक्रमण अक्सर कुछ समय में अपने आप ठीक हो जाते हैं। ऐसे में आराम करना, पर्याप्त पानी पीना और जरूरत के मुताबिक लक्षणों का इलाज करना मददगार हो सकता है।
डब्ल्यूएचओ ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) को दुनिया के सामने एक गंभीर चुनौती बताया है। यह स्थिति तब पैदा होती है, जब बैक्टीरिया, वायरस, फंगस और परजीवी उन दवाओं के प्रति प्रतिक्रिया देना बंद कर देते हैं, जिनसे उनका इलाज किया जाता है। इसके कारण संक्रमण का इलाज मुश्किल हो जाता है।
एंटीबायोटिक का जरूरत से ज्यादा या गलत इस्तेमाल इस समस्या को बढ़ाने वाले प्रमुख कारणों में शामिल है। इसका असर सिर्फ इंसानों की सेहत तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जानवरों, खेती, खाद्य सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण पर भी पड़ता है।
इसलिए सर्दी-जुकाम या फ्लू होने पर खुद से एंटीबायोटिक लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि दवाओं का सही इस्तेमाल ही उन्हें भविष्य में असरदार बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
TagsWHO
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story