- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- नहाते समय शरीर के इस...
लाइफ स्टाइल
नहाते समय शरीर के इस हिस्से पर साबुन लगाना हानिकारक होता है, जानें
Tara Tandi
13 Aug 2022 11:00 AM GMT

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नहाते समय – विज्ञान के अनुसार मनुष्य के स्वस्थ जीवन के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं।
इसी के अंतर्गत नहाने के लिए भी कुछ नियम हैं जिनका पालन करना हम भूल जाते हैं या अधिकतर लोगों को तो इसके बारे में पता ही नहीं होता है।
नहाते समय शरीर का ऐसा अंग है जिस पर साबुन नहीं लगाना चाहिए क्योंकि नहाते समय इस अंग पर साबुन लगाने से आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए कभी भी इस अंग पर साबुन ना लगाएं।
इस अंग पर ना लगाएं साबुन
नहाते समय कभी भी गुप्तांग पर साबुन नहीं लगाना चाहिए क्योंकि साबुन को उस अंग पर लगाने से वहां की चमड़ी नरम हो जाती है और ऐसे में वहां पर खुजली भी हो सकती है।
इसलिए अपने इस अंग पर कभी भी साबुन नहीं लगाना चाहिए। अगर इस अंग पर आपको खुजली की समस्या हो रही है तो समय रहते ही इसका ईलाज करवा लें वरना ये किसी बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है। अब अगली बार नहाते समय इस बात का ध्यान रखें और अपने गुप्त अंगों पर साबुन ना लगाएं।
इसके अलावा नहाते समय कई और भी तरह के नियम होते हैं जिन्हें अगर आप जान लें तो कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में..
– कई लोग नहाने के बाद टॉवल से शरीर को रगड़-रगड़ कर साफ करते हैं और उन्हें लगता है कि ऐसा करने से त्वचा ज्यादा साफ होगी लेकिन ऐसा नहीं है। नहाने के बाद टॉवल से त्वचा को रगड़-रगड़ साफ करने से स्किन ड्राई हो सकती है और इससे बाल झड़ने का खतरा भी रहता है।
– कुछ लोग नहाते समय दो-तीन बार साबुन का प्रयोग करते हैं लेकिन नहाते समय साबुन का ज्यादा मात्रा में उपयोग करने से भी ज्यादा पसीना आता है और स्किन भी ड्राई हो जाती है। ऐसा करने से शरीर की त्वचा काफी सख्त हो सकती है।
– डियो और एंटी-बैक्टीरिया का प्रयोग खुशबू और बैक्टीरिया से खुद को बचाने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि डियो या एंटी बैक्टीरियल का उपयोग ज्यादा करने से स्फिन रूखी हो सकती है और इस वजह से खुजली की समस्या भी हो सकती है। आगे चलकर यह परेशानी किसी चर्म रोग का रूप ले सकती है।
– कुछ लोग जिम से आते ही नहा लेते हैं लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानकारी होता है। कभी भी जिम या एक्सरसाइज़ के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए। एक्सरसाइज़ करने के बाद हमारी बॉडी गर्म हो जाती है और उसके तुरंत बाद नहाने से बुखार और जुकाम होने का भी खतरा रहता है।
इन सब चीज़ों के अलावा कंडीश्नर और शैंपू आदि का इस्तेमाल भी कम करें, यही आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा वरना आपको कई बीमारियां घेर सकती हैं।
अब तो आप समझ गए ना कि स्वस्थ रहने के लिए आपको नहाने से जुड़े किन-किन नियमों और बातों का ध्यान रखना है। तो अगली बार से नहाते समय ऐसी कोई गलती नहीं करना वरना आपके लिए मुश्किल हो सकती है।

Tara Tandi
Next Story