लाइफ स्टाइल

गर्मियों के दिनों में घर में इन पौधों को लगाना रहता है फायदेमंद

SANTOSI TANDI
8 Aug 2023 10:10 AM GMT
गर्मियों के दिनों में घर में इन पौधों को लगाना रहता है फायदेमंद
x
लगाना रहता है फायदेमंद
गर्मियों का समय चल रहा है और ऐसे समय में जरूरत होती है घर में एक ऐसी जगह कि जहां ठंडक हो और वहाँ का दृश्य भी मनोरम हो, और इसके लिए आपके घर के गार्डन से अच्छी जगह कोई नहीं हो सकती। गार्डन में चारों ओर विभिन्न रंगों के फूलों से मन को प्रसन्नता मिलती हैं। लेकिन गर्मियों के दिनों में पौधों को पानी देने का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, अन्यथा ये जल्दी मुरझा जाते हैं। लेकिन कुछ पौधे ऐसे है जो गर्मियों के दिनों में अच्छे से पनपते हैं और उनके फूल चारों ओर अपनी खूबसूरती बिखेरते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन फूलों वाले पौधों के बारे में जिन्हें गर्मी में आसानी से उगाया जा सकता हैं।
सूरजमुखी
यह फूल ग्रीष्म ऋतु में उगाने के लिए सही है क्योंकि इसे जीवित रहने और उगने के लिए 7-8 घंटे सूरज की तेज रोशनी की आवश्यकता होती है। आप बीजो को बो कर या एक गहरा गड्ढा खोद कर सूरजमुखी के पौधों को लगा सकते है। इस पौधे को पानी की जरूरत होती है पर रोज पानी देने की आवशयकता नही है। बगीचे मे आसान जलनिकासी व्यवस्था होनी चाहिए।
गुलमेंहदी
इस वार्षिक फूल के पौधे को ग्रीष्म ऋतु के शुरुआत में लगाया जा सकता है। मध्य गर्मियों में यह फूल खिलने लगते है। यह फूल गंद्धराज, गुलाब या केमिलिया की तरह के होते है और इन्हें सफेद, गुलाबी और लाल रंग जैसे कई रंगो में पाया जा सकता है। गुलमेंहदी के सुरक्षा के लिए आंशिक या पूर्ण सूरज की रोशनी पर्याप्त है।
ग्लेडियोलस
यह गर्मियों का सुंदर सितारे के आकार वाला फूल का पौधा आसानी से उगाया जा सकता है। इतना ही नहीं यह आपके बगीचे में रंग भर सकता है। ग्लेडियोलस के फूल का पौधा लाल, हरे, पीले और नीले रंगो में पाया जाता है। इस फूल के चमकीले और सुरुचिपूर्ण रंगो की वजह से इसे उगाना आपके बगीचे को और भी आकर्षक बना देता है।
गंद्धराज
इसके चमकदार और क्रीम रंग के फूलो से गर्मियों की शाम सुहानी बन जाती है। गंद्धराज के फूल की गहरी खुशबू की वजह से इस ग्रीष्म ऋतु के फूल को बगीचे में उगाना श्रेष्ठ है। आप गंद्धराज के पौधे को आंशिक या पूर्ण सूरज की रोशनी में उगा सकते है।
Next Story