लाइफ स्टाइल

हमारी जिंदगी का हिस्सा है, इससे शर्मिंदा ना हों...खुलकर बोलीं नव्या नवेली नंदा

SANTOSI TANDI
19 Sep 2023 10:27 AM GMT
हमारी जिंदगी का हिस्सा है, इससे शर्मिंदा ना हों...खुलकर बोलीं नव्या नवेली नंदा
x
खुलकर बोलीं नव्या नवेली
नव्या नवेली नंदा फेमस स्टार किड्स में से एक हैं , जिन्हें आज कौन नहीं जानता..वो अमिताभ बच्चन की नातिन हैं, जिनके पिता बिजनेसमैन निखिल नंदा और मां श्वेता बच्चन हैं। हालांकि, नव्या नवेली एक फेमस स्टार किड्स होने के बाद भी बॉलीवुड फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया से जुड़ी रहती हैं।
हाल ही में HerZindagi की टीम ने नव्या नवेली नंदा से बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे पहलुओं को बताया जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। कितना अजीब है ना कि चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया में जहां स्टार किड्स अक्सर इस बात को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं कि वे क्या पहनते हैं, कहां जाते हैं और अपनी निजी जिंदगी में क्या कर रहे हैं।
मगर नव्या नवेली नंदा ने प्रोजेक्ट नवेली शुरू करने के बारे में बात करते हुए कहा कि वो भारत को विकसित करने में हिस्सेदार बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने प्रोजेक्ट नवेली शुरू किया, जो लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता और कानूनी जागरूकता देने का काम करता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं नव्या नवेली के बारे में कुछ खास बातें।
प्रोजेक्ट नवेली पर कर रही हैं काम
यह बहुत खुशी की बात है कि नव्या नवेली नंदा अच्छी फैमिली से ताल्लुक रखने के बाद भी अपने लिए नया रास्ता खुद बना रही हैं। देश के युवाओं को समाज के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जी हां, नव्या नवेली नंदा एक उद्यमी, एक सामाजिक कार्यकर्ता और अब एक अच्छी लेखिका हैं, जो पीरियड पॉवर्टी और मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए काम कर रही हैं।
साथ ही, वो प्रोजेक्ट नवेली मंच से गरीब बच्चों और महिलाओं के हित के लिए काम कर रही हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए और महिलाओं को फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट बनानेके लिए नव्या अपने प्रोजेक्ट में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को भी जोड़ रही हैं। नव्या एक यंग एंटरप्रेन्योर हैं और वह अपने दम पर सारा काम संभालती हैं।
टिंकल कॉमिक्स में भी उनके 4 लेख भी प्रकाशित हुए हैं, जो बच्चों को महिला सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बात करते हैं। वो कहती हैं कि आखिरी बार आपने कब कोई भारतीय कॉमिक उठाई थी और किसी महिला पात्र को लैंगिक रूढ़िवादिता से हटते हुए देखा था?
लेकिन बच्चों की नई पीढ़ी के पास आगे देखने और उनसे कुछ सीखने के लिए बहुत अहम किरदार हैं। ऐसे में जरूरी है इन मुद्दों पर अपने बच्चों को पहले से ही बताया और सिखाया जाए।
हर किसी को अपने कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक होना चाहिए: नव्या नंदा
हरजिंदगी के साथ इस खास बातचीत में नव्या ने लड़कियों और महिलाओं के लिए कानूनी जागरूकता के महत्व के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि लड़कियों के बारे में भूल जाइए, हर किसी को अपने कानूनी अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए।
आरा हेल्थ की सह-संस्थापक ने बताया है कि जब उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स शुरू किए थे...तब तक उन्हें अपने अधिकारों के बारे में भी जानकारी नहीं थी। इसके बाद ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया और महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानने के लिए प्रेरित किया।
नव्या नंदा ने पीरियड पॉवर्टी रखी अपनी राय
यह तो आपको पता ही है कि जब पीरियड्स के दौरान उनसे जुड़ी चीजों जैसे प्रोडक्ट्स, शिक्षा और स्वच्छता संसाधनों यानी हाईजीन रिर्सोसेज आदि की कमी होती है, तो उसे पीरियड पॉवर्टी कहा जाता है। हरजिंदगी से खास बातचीत में उन्होंने पीरियड पॉवर्टी पर खुलकर बात की।
वो कहती हैं कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार आज हमारे देश में लगभग 64% से ज्यादा पीरियड्स के उत्पादों की कमी है, जिसकी वजह से लाखों लड़कियां स्कूल छोड़ देती हैं। जब से नव्या ने प्रोजेक्ट नवेली की स्थापना की है, तब से यह पीरियड पॉवर्टी को खत्म करने के लिए काम कर रही हैं, जिसमें पीरियड पॉजिटिव होम्स, हक्काची पाली और मासिक धर्म नीति आदि जैसी मुहीम शामिल हैं।
उनका मानना है कि प्रशिक्षकों को सैनिटरी पेड को लेकर लड़कियों को जागरूक करना चाहिए। नव्या ने आगे कहा कि हमें इन मुद्दों पर खुलकर बात करनी चाहिए। हालांकि, कुछ लोग इसपर खुलकर बातचीत नहीं करते हैं। ऐसे में प्रोजेक्ट नवेली लोगों को फ्री में हेल्थ से जुड़ी जानकारी देने का काम कर रहा है।
बॉलीवुड से दूर रहती हैं नव्या नवेली नंद
नव्या हमेशा से ग्लैमर की दुनिया से दूर रहती हैं और सादगी भरे अंदाज के लिए चर्चा में लाइफ जीने के लिए चर्चा में रहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें शुरूआत से ही बिजनेस वुमेन बनना पसंद था। इसको लेकर नव्या ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि मैं एक व्यावसायिक परिवार में बड़ी हुई हूं, जिसकी वजह से उनका इंटरेस्ट व्यवसाय की ओर रहा है।
इस बात को रखते हुए नव्या आगे कहती हैं कि आज भारत में युवाओं पर देश और भविष्य के अगले 20 या 30 साल के निर्माण की जिम्मेदारी है और मैं हमेशा से ही हमारे देश इस विकास का हिस्सा बनना चाहती थी। इसलिए वो नव्या अपनी भूमिका निभा रही हैं और दूसरों को भी देश और समाज के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
आपको नव्या के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Next Story