लाइफ स्टाइल

कहीं आपका पार्टनर भी तो धोखा नहीं दे रहा! जानिए

Rounak Dey
16 Oct 2022 6:01 PM IST
कहीं आपका पार्टनर भी तो धोखा नहीं दे रहा! जानिए
x

नई दिल्ली। शादी के बंधन को सात जन्मों का साथ माना जाता है। जब दो लोग एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुनते हैं तो जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाते हैं। वैसे पति-पत्नी का रिश्ता सबसे अहम रिश्ता होता है। कहते है, सारे रिश्ते पीछे छूट जाते हैं पर पति-पत्नी का साथ ताउम्र बना रहता है। यह रिश्ता विश्वास की डोर पर टिका होता है। इस रिश्ते में एक-दूसरे से ढेर सारी उम्मीदें जुड़ी होती है। लेकिन ऐसी क्या भूल हो जाती है कि लाइफपार्टनर किसी और के प्रति आकर्षित हो जाता है? शादी के बाद कोई भी पुरुष या महिला किसी दूसरे शख्स से प्रेम करते हैं तो इसे एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का नाम दिया जाता है।

जल्दबाजी में शादी

कई बार समाज या पेरेंट्स के दबाव में आकर आप शादी तो कर लेते हैं लेकिन आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक तौर पर लगाव महसूस नहीं करते हैं और उनका झुकाव किसी और के तरफ होने लगता है।

बदलने का दबाव

पति-पत्नी के रिश्ते में दोनों का एक-दूसरे पर हक होता है। लेकिन जब यही हक दबाव बन जाता है तो ये रिश्ता दोनों के लिए बोझ लगना लगता है। ये आगे चलकर अलगाव का कारण बनता है। इसलिए आप अपने पार्टनर को बदलने के लिए दबाव ना डालें। अगर कोई परेशानी भी है तो आप उसे प्यार से समझाने की करें।

शारीरिक संतुष्टि

एक्सपर्ट के अनुसार, शारीरिक संतुष्टि ना मिलने के कारण एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के केसेज बढ़ते जा रहे हैं। शादी टूटने की यह एक मुख्य वजह है।

Next Story