लाइफ स्टाइल

चोट के कारण सिर में आ गई है सूजन? ये घरेलू उपाय आजमाएं

SANTOSI TANDI
25 Aug 2023 1:47 PM GMT
चोट के कारण सिर में आ गई है सूजन? ये घरेलू उपाय आजमाएं
x
ये घरेलू उपाय आजमाएं
जाने अनजाने में कभी न कभी हम सभी को चोट लग जाती है। ज्यादातर बार चोट हाथ-पैर और सिर पर लगती है। चोट लगने के कारण सूजन आने लगती है। सूजन के कारण दर्द भी बेहद होता है।
अगर आपके पास सूजन को कम करने के लिए बाम या स्प्रे नहीं है, तो आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको चोट के कारण होने वाली सूजन को कम करने के तरीके बताएंगे।
सूजन को कम करने के घरेलू नुस्खे
चोट लगने के कारण सूजन हो जाती है। ऐसे में जिस जगह चोट लग जाए, उस जगह को दबाना चाहिए। ऐसा करने से सूजन कम कम हो जाती है। इसके अलावा, आप चोट पर बर्फ लगा सकती हैं। बर्फ लगाने से दर्द कम होता है। साथ ही, कुछ देर में सूजन भी कम होने लगती है। ठंडी चीजों के इस्तेमाल से ब्लड वेसल्स कॉन्ट्रैक्ट हो जाते हैं।
बर्फ को एक साफ कॉटन के कपड़े या रूमाल में डालकर लपेट लें।
अब इसे धीरे-धीरे करके चोट वाली जगह पर लगाएं।
कम से कम 10-20 मिनट तक चोट पर बर्फ लगाते रहें।
इस बात का ध्यान रखें कि स्किन पर डायरेक्ट त्वचा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
सूजन के कारण दर्द होने पर क्या करें
क्या आपके पैर में चोट लग गई है? इसके कारण सूजन आ गई है। पैरों की सूजन को कम करने के लिए आप एप्सम साल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको गर्म पानी में यह नमक मिलाना होगा। अब इस पानी में पैरों को भिगोकर रखें।
यह नमक मैग्निशियम की कमी पूरा करता है, जिससे सूजन कम होने लगती है। एप्सम सॉल्ट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। रोजाना एप्सम सॉल्ट के पानी में पैर भिगोकर रखने से सूजन नहीं होगी। (चोट लगने पर क्या करें)
सूजन होने पर क्या करें
क्या हाथ पर चोट लगने के कारण सूजन आ गई है? ऐसे में आप काम नहीं कर पा रही हैं, तो मसाज करें। मसाज करने से सूजन के साथ-साथ दर्द भी कम हो जाता है। मसाज करते वक्त आपको ज्यादा प्रेशर न लगाएं। इससे परेशानी बढ़ सकती है।
हल्के हाथ से मसाज करने से फायदा होगा। तेल के साथ मसाज करें। तेल को गुनगुना करके मसाज करें।
चोट लगने पर फ्लूइड मूवमेंट और व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ने के कारण, वह जगह सूजने लगती है।
सूजन कम करने के टिप्स
सूजन को कम करने के लिए गर्म चीजें फायदेमंद होती हैं। आप किसी कपड़े को गर्म करके चोट पर लगा सकती हैं। गर्माहट से चोट वाली जगह पर ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे डैमेज टिशू तक ऑक्सीजन ब्लड पहुंचता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
Next Story