लाइफ स्टाइल

क्या पीरियड्स के बाद फिजिकल रिलेशन बनाने से नहीं होता प्रेग्नेंसी का रिस्क? एक्सपर्ट से जानें

SANTOSI TANDI
25 Sep 2023 9:26 AM GMT
क्या पीरियड्स के बाद फिजिकल रिलेशन बनाने से नहीं होता प्रेग्नेंसी का रिस्क? एक्सपर्ट से जानें
x
प्रेग्नेंसी का रिस्क? एक्सपर्ट से जानें
पीरियड्स और प्रेग्नेंसी से जुड़े कई ऐसे मिथ्स हैं, जिन्हें हम सच मानते हैं। खासकर, महिलाएं पूरी जानकारी के अभाव में कई बार अपने सेहत से खिलवाड़ कर बैठती हैं। पीरियड्स के दौरान या उसके कुछ दिन बाद अगर आप फिजिकल रिलेशन बनाती हैं, तो इससे प्रेग्नेंट होने के चांसेज होते हैं या फिर नहीं होते हैं, इससे जुड़ी कई बातें आपको सुनने को मिल जाएंगी। अक्सर ऐसा भी माना जाता है कि पीरियड्स के बाद के कुछ दिन सेफ होते हैं और इस दौरान बिन प्रोटेक्शन के भी फिजिकल रिलेशन बनाने के से प्रेग्नेंसी के चांसेज नहीं रहते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर सोनम तिवारी, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन, हीरानंदानी हॉस्पिटल वाशी-ए फोर्टिस नेटवर्क हॉस्पिटल दे रही हैं।
पीरियड्स के बाद फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए किने दिन सेफ
पीरियड्स के कितने दिन बाद तक फिजिकल रिलेशन बनाने से प्रेग्नेंट होने के चांस नहीं होते हैं, इस बात तो निर्धारित करना काफी जटिल है। पीरियड साइकिल हर महिला के लिए एक-दूसरे से अलग होती है और इसलिए एक मेडिकली एक टाइमफ्रेम बताना पॉसिबल नहीं है। आमतौर पर, महिलाओं की फर्टाइल विंडो मेंस्ट्रअल साइकिल के मिडिल में होती है, जब ओव्यूलेशन होता है। अगर आपको पीरियड्स लगभग 28 दिनों में आते हैं, तो ये लगभग 14 दिन के आस-पास होता है, लेकिन यब भी वैरी कर सकता है। प्रेग्नेंसी के रिस्क को बिना कॉन्ट्रासेप्शन के कम करने के लिए पीरियड्स खत्म होने के बाद कुछ दिन इंतजार करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्पर्म, फीमेल रिप्रोडक्टिव ट्रैक्ट में 5 दिनों तक सर्वाइव कर सकता है। हालांकि, इस तरीके पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहा जा सकता है क्योंकि पीरियड साइकिल अनियमित भी हो सकती है।
फैमिली प्लानिंग के लिए जरूरी है हेल्थकेयर प्रोफेशनल की सलाह
अगर आप बर्थ कंट्रोल के किसी भरोसेमंद तरीके को जानना चाहते हैं, तो आपको किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल की सलाह लेनी चाहिए, जो आपको सही विकल्प बता सकता है। बर्थ कंट्रोल के लिए हार्मोनल कॉन्ट्रासेप्शन या बेरियर मेथड कारगर हैं। याद रखें कि फैमिली प्लानिंग के लिए आपकी बॉडी की रिदम को समझना जरूरी है और उसी हिसाब से एक्सपर्ट आपको सही विकल्प बता सकते हैं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
Next Story