लाइफ स्टाइल

पेट साफ होने में आती है दिक्कत? इस 1 चीज को करें डाइट में शामिल

SANTOSI TANDI
30 Aug 2023 7:18 AM GMT
पेट साफ होने में आती है दिक्कत? इस 1 चीज को करें डाइट में शामिल
x
1 चीज को करें डाइट में शामिल
कब्ज रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली एक आम समस्या है, जिससे काफी लोग परेशान हैं। सुबह पेट ठीक से साफ न होने से न केवल दिनभर चिड़चिड़ापन बना रहता है, बल्कि इससे सेहत को कई नुकसान भी हो सकते हैं। खान-पान में फाइबर की कमी, स्ट्रेस, नींद पूरी न होना व पानी कम पीना, ऐसे कई कारण हैं, जिनसे कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज को दूर करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी है। कब्ज और एसिडिटी होने पर अक्सर इसे दूर करने के लिए लोग दवाईयों का सहारा लेते हैं, लेकिन बता दें इससे भले ही आपको कुछ देर के लिए आराम हो, पर बाद में समस्या और बढ़ सकती है।
कब्ज को दूर करने के लिए सही जीवनशैली पर ध्यान दें और डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। यहां हम आपको 1 ऐसी ही चीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे डाइट में शामिल करने से आपको पुराने से पुराने कब्ज से राहत मिल सकती है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
कब्ज को दूर करने के लिए अंजीर
कब्ज को दूर करने के लिए डाइट में अंजीर को शामिल करें।
अंजीर बाउल मूवमेंट को आसान बनाता है।
इसमें कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती हैं।
यह एसिडिटी को कम करता है।
जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (कमजोरी दूर करने के टिप्स) महसूस होती है, उन्हें भी अंजीर जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर को ताकत मिलती है।
अंजीर में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है।
इसे भिगोकर खाने से मल नरम होता है और आसानी से पेट से बाहर आ जाता है।
अंजीर में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, विटामिन ए और सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह डाइजेशन प्रोसेस को बेहतर बनाता है।
अंजीर खाने का सही तरीका
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए 2-3 अंजीर को रातभर भिगो दें।
इसे सुबह खाली पेट खाएं।
अंजीर के ज्यादा सेवन से नुकसान भी हो सकते हैं, इसलिए इसे बहुत अधिक मात्रा में न खाएं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story