लाइफ स्टाइल

पीरियड्स में होती है कब्ज की समस्या? इन टिप्स से करें दूर

SANTOSI TANDI
26 Jun 2023 7:33 AM GMT
पीरियड्स में होती है कब्ज की समस्या? इन टिप्स से करें दूर
x
पीरियड्स में होती है कब्ज की समस्या
पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। क्रैम्प्स, थकान, मूड स्विंग्स और भी कई परेशानी, पीरियड के दौरान होती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, कई महिलाओं को इन दिनों में अपच और कब्ज की समस्या से भी गुजरना पड़ता है। वहीं, कई महिलाओं को पीरियड के दिनों से पहले यानी की पीएमएस के दौरान कब्ज की परेशानी होती है। इसके पीछे की वजह शरीर में हार्मोनल बदलाव होता है। पीरियड शुरू होने से कुछ दिन पहले, शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का निर्माण होता है, जिसकी वजह से पीरियड्स शुरू होने से पहले कब्ज की समस्या होने लगती है। जिसके चलते महिलाओं का पेट ठीक से साफ नहीं होता है। पेट में जलन और एसिडिटी बनी रहती है। इससे बचने के लिए आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इन टिप्स के बारे में डॉक्टर सौरभ बाली, D.N.H.E. ,होम्योपैथी डॉक्टर, लाइफस्टाइल एक्सपर्ट, जानकारी दे रहे हैं।
पीरियड या पीएमएस में होने वाले डाइजेस्टिव इश्यूज
पीरियड्स या पीएमएस के दौरान महिलाओं को कई गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इश्यूज का सामना करना पड़ सकता है। एक्सपर्ट की मानें, तो ज्यादातर महिलाएं पीरियड्स से पहले या पीरियड्स के दौरान, डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से गुजरती हैं। वहीं कुछ महिलाओं को, पीरियड के दिनों में एक से ज्यादा डाइजेस्टिव इश्यूज भी होते हैं। जिनमें ब्लोटिंग, डायरिया और पेट दर्द बहुत आम हैं। पीरियड के दिनों में कब्ज या पेट ठीक से साफ न होने की समस्या से भी महिलाओं को परेशानी होती है। इससे बचने के लिए कुछ आसान टिप्स को फॉलो किया जा सकता है।
डाइट में अधिक फाइबर लेना
पीरियड के दिनों में या उससे कुछ दिन पहले से डाइट में फाइबर रिच फूड्स को शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, सेब और भी कई तरह की चीजों में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इससे पेट आसानी से साफ होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
पानी की सही मात्रा
पीरियड के दिनों में कब्ज से बचने के लिए पानी की सही मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने पर भी कब्ज हो सकता है। वहीं जिन महिलाओं में पीरियड्स में डायरिया की समस्या हो जाती है, उन्हें भी डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी और नारियल पानी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
एक्सरसाइज
हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम सही तरह से काम कर सके, इसके लिए एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज, शरीर को सही तरह से फंक्शन करने में मदद कर सकती है। अगर आप जिम नहीं जा सकती हैं या हैवी वर्कआउट करने में कम्फर्टेबल नहीं हैं, तो आप कम से कम 20 मिनट की ब्रिस्क वॉक (महिलाओं के लिए उल्टा चलने के फायदे) करें। इससे भी पेट आसानी से साफ होगा।
इन बातों का भी रखें ख्याल
पीरियड्स के दिनों में पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए महिलाओं को अधिक शुगर वाली ड्रिंक्स, सोडा वाली ड्रिंक्स, कैफीन ड्रिंक्स और एल्कोहल से दूर रहना चाहिए। साथ ही इन दिनों में प्रोसेस्ड फूड्स को भी अवॉइड करना चाहिए। इसके अलावा पीरियड के दिनों में आपको अपना एक फूड जर्नल जरूर मेंटेन करना चाहिए। इससे आपको यह पता चल पाएगा कि किन चीजों से आपकी इरिटेशन बढ़ रही है और कौन सी चीजें आपको आराम पहुंचा रही हैं। साथ ही अगर आपके डाइजेस्टिव इश्यूज पीरियड्स के बाद भी बने रहते हैं, या पीरियड के दौरान आपको बहुत अधिक दर्द होता है तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें।
यह है एक्सपर्ट की राय
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story