लाइफ स्टाइल

क्या बेडरूम में फ्रिज रखना सुरक्षित होता

SANTOSI TANDI
11 Oct 2023 8:02 AM GMT
क्या बेडरूम में फ्रिज रखना सुरक्षित होता
x
फ्रिज रखना सुरक्षित होता
कुछ लोग खाने के काफी ज्यादा शौकीन होते हैं। ऐसे में वह आधी रात को भी खाना खाते हैं। ऐसे में कई लोग बेडरूम में ही फ्रिज सेट कर लेते हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या फ्रिज को कमरे में रखना सही हैं? अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहती हैं तो आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।
क्या बेडरूम में फ्रिज रखना सेफ है?
हालांकि कहा जाता है कि अगर आप बेडरूम में फ्रिज रखती है तो गैस रिसाव या आग लगने का खतरा हो सकता है। इसलिए कहा जाता है कि रेफ्रिजरेटर को बंद कमरे में नहीं बल्कि खुले हाल में रखना चाहिए। जिससे की आग लगने का खतरा कम हो जाएं।
फ्रिज की गर्मी से हो सकती हैं परेशानी
फ्रिज को बेडरूम में रखने से आपका बेडरूम भी गर्म हो सकता है। ऐसे में अगर आप गर्मी से परेशान हो सकते हैं। कोशिश करें की अपने कमरे में दूर ही फ्रिज को रखें। इससे आपके कमरे में गर्मी नहीं होगी।
फ्रिज की आवाज कर सकती है परेशान
फ्रिज दिन- रात चलता रहता है। ऐसे में फ्रिज पुराना होने के बाद फ्रिज से गुनगुनाहट की आवाज आने लगती है। अगर आप इसे अपने कमरे में रखती हैं तो इसकी आवाज से आप परेशान हो सकते हैं। कोशिश करें की आप फ्रिज को कमरे में ना रखें। सही मायने में कहा जाएं तो फ्रिज बेडरूम में रखना सेफ नहीं हैं। (फ्रिज की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान)
Next Story