लाइफ स्टाइल

क्या गर्भावस्था में अचार खाना सही है डॉक्टर ने बताया सच

Ratna Netam
16 Jun 2026 2:48 PM IST
क्या गर्भावस्था में अचार खाना सही है डॉक्टर ने बताया सच
x
अचार की चाहत अचानक बढ़ जाती है

Lifestyle लाइफ स्टाइल : थाली में दाल, सब्जी और रोटी के साथ अगर अचार न हो तो कई लोगों को खाना अधूरा लगता है। खासकर कुछ महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान अचार की चाहत अचानक बढ़ जाती है। ऐसे में आम, नींबू या मिर्च का अचार खाने की इच्छा अधिक देखने को मिलती है। लेकिन जैसे ही यह बात घर में सामने आती है, बुजुर्ग अक्सर सलाह देते हैं कि प्रेग्नेंसी में अचार नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है।

इसी वजह से गर्भवती महिलाओं के मन में यह सवाल उठना आम है कि क्या वाकई प्रेग्नेंसी में अचार खाना सुरक्षित नहीं है या यह सिर्फ एक पारंपरिक धारणा है जो वर्षों से चली आ रही है।

अचार को लेकर क्या है आम धारणा

भारतीय घरों में अचार को लेकर कई तरह की मान्यताएं देखने को मिलती हैं। इसे बहुत तीखा, खट्टा और नमकीन माना जाता है, इसलिए कई लोग मानते हैं कि यह स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है, खासकर गर्भावस्था के दौरान। इसी कारण कई परिवारों में गर्भवती महिलाओं को अचार से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

विशेषज्ञ की राय क्या कहती है

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वैदेही मराठे के अनुसार, प्रेग्नेंसी में अचार पूरी तरह से प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। अचार में अधिक नमक, तेल और मसाले होते हैं, जो अधिक मात्रा में लेने पर शरीर में जलन, एसिडिटी या ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं बढ़ा सकते हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि अगर गर्भवती महिला को अचार खाने की इच्छा हो तो वह थोड़ी मात्रा में घर का बना और साफ-सुथरा अचार खा सकती है, लेकिन अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए।

किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

विशेषज्ञों के अनुसार, अचार खाते समय कुछ सावधानियां जरूरी हैं। बाजार का पुराना या ज्यादा तेल वाला अचार खाने से बचना चाहिए। घर में बना ताजा अचार अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है। साथ ही, अगर किसी महिला को प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर, गैस या पेट की समस्या है तो उसे अचार से दूरी बनानी चाहिए।

Next Story