लाइफ स्टाइल

क्या फीवर में नहाना सही है या नहीं? एक्सपर्ट से जानिए सही जवाब

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 8:26 AM GMT
क्या फीवर में नहाना सही है या नहीं? एक्सपर्ट से जानिए सही जवाब
x
एक्सपर्ट से जानिए सही जवाब
वायरल फीवर के मामले इन दिनों तेजी से बढ़ रहे हैं। डेंगू और मलेरिया सहित कई तरह की बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ऐसे में एक सवाल जो लोगों के दिमाग में आता है कि फीवर होने पर नहाना चाहिए या नहीं। इसपर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ लोग फीवर में नहाना तो दूर पानी के संपर्क में भी नहीं आते। वहीं कुछ लोग फीवर में नहाना प्रेफर करते हैं। आप भी इसको लेकर असमंजस में रहते हैं तो आपकी ये कंफ्यूजन आज हम दूर कर रहे हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं फीवर में नहाना सही है या नहीं। पीएसआरआई अस्पताल के इंटर्नल मेडिसिन में वरिष्ट सलाहकार मनीष मोहिल इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
क्या फीवर में नहाना सही है या नहीं
एक्सपर्ट के मुताबिक ये पूरी तरह से इस बात पर डिपेंड करता है कि आप किस तरह के पानी से शॉवर ले रहे हैं। अगर आपको वायरल फीवर है तो इसमें नहाने में कोई दिक्कत नहीं है। क्योंकि जब बुखार आता है तो आपके शरीर का टेंपरेचर बढ़ जाता है। बॉडी पेन (बॉडी में पेन है तो अपनाएं ये नुस्खा) रहता है और इस वजह से आप उदास और ऊबाऊ फील करते हैं। ऐसे में अगर आप नहाते हैं तो आपको अच्छा महसूस हो सकता है। बॉडी का टेंपरेचर भी कम होता है। मसल्स भी रिलैक्स होता है। हालांकि जब भी नहाएं गुनगुने पानी से ही नहाएं। ठंडे पानी से नहाना खतरनाक हो सकता है।
एक्सपर्ट कहते हैं कि कुछ लोग बुखार में अपने आप को कंबल से कवर करके रखते हैं, ऐसे में शरीर से गर्मी बाहर नहीं निकलती है। इस स्थिति में आप नहाएं तो आप काल्म और कूल महसूस कर सकते हैं। एक्सपर्ट ये भी कहती हैं कि अगर आप सिर से नहाते (डायजेशन अच्छा करना है तो इस समय नहाएं) हैं तो बाल को पूरी तरह से ड्राई करना ना भूलें। क्योंकि लंबे वक्त तक भीगे बाल रखते हैं तो स्थिति खराब हो सकती है। वहीं अगर आप बुखार में नहा रहे हैं तो कुछ टाइम के लिए ही पानी में रहें, ज्यादा देर तक नहाने से परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि ज्यादा अच्छा होगा कि आप डॉक्टर से सलाह सेकर नहाएं।
अगर नहाना पॉसिबल ना हो तो स्पॉन्ज बाथ लिया जा सकता है। तौलिया को पानी से गीला करके अपना शरीर पोंछ सकते हैं इससे भी बुखार से राहल मिल जाएगी और मसल्स भी रिलैक्स होगा।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Next Story