लाइफ स्टाइल

क्या फीवर में नहाना सही है या नहीं, जाने

Manish Sahu
14 Sep 2023 3:18 PM GMT
क्या फीवर में नहाना सही है या नहीं, जाने
x
लाइफस्टाइल: वायरल फीवर के मामले इन दिनों तेजी से बढ़ रहे हैं। डेंगू और मलेरिया सहित कई तरह की बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ऐसे में एक सवाल जो लोगों के दिमाग में आता है कि फीवर होने पर नहाना चाहिए या नहीं। इसपर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ लोग फीवर में नहाना तो दूर पानी के संपर्क में भी नहीं आते। वहीं कुछ लोग फीवर में नहाना प्रेफर करते हैं। आप भी इसको लेकर असमंजस में रहते हैं तो आपकी ये कंफ्यूजन आज हम दूर कर रहे हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं फीवर में नहाना सही है या नहीं। डायटीशियन प्रियंका जायसवाल इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
क्या फीवर में नहाना सही है या नहीं ?
एक्सपर्ट के मुताबिक ये पूरी तरह से इस बात पर डिपेंड करता है कि आप किस तरह के पानी से शॉवर ले रहे हैं। अगर आपको वायरल फीवर है तो इसमें नहाने में कोई दिक्कत नहीं है। क्योंकि जब बुखार आता है तो आपके शरीर का टेंपरेचर बढ़ जाता है। बॉडी पेन (बॉडी में पेन है तो अपनाएं ये नुस्खा) रहता है और इस वजह से आप उदास और ऊबाऊ फील करते हैं। ऐसे में अगर आप नहाते हैं तो आपको अच्छा महसूस हो सकता है। बॉडी का टेंपरेचर भी कम होता है। मसल्स भी रिलैक्स होता है। हालांकि जब भी नहाएं गुनगुने पानी से ही नहाएं। ठंडे पानी से नहाना खतरनाक हो सकता है।
एक्सपर्ट कहती हैं कि कुछ लोग बुखार में अपने आप को कंबल से कवर करके रखते हैं, ऐसे में शरीर से गर्मी बाहर नहीं निकलती है। इस स्थिति में आप नहाएं तो आप काल्म और कूल महसूस कर सकते हैं। एक्सपर्ट ये भी कहती हैं कि अगर आप बाल से नहाते (डायजेशन अच्छा करना है तो इस समय नहाएं) हैं तो बाल को पूरी तरह से ड्राई करना ना भूलें। क्योंकि लंबे वक्त तक भीगे बाल रखते हैं तो स्थिति खराब हो सकती है। वहीं अगर आप बुखार में नहा रहे हैं तो कुछ टाइम के लिए ही पानी में रहें, ज्यादा देर तक नहाने से परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि ज्यादा अच्छा होगा कि आप डॉक्टर से सलाह सेकर नहाएं।
Next Story