लाइफ स्टाइल

क्या बच्चों को चाय पिलाना सही है?

HARRY
27 Jun 2023 4:33 PM GMT
क्या बच्चों को चाय पिलाना सही है?
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत में चाय एक ऐसे रिश्ते की तरह है जिसे सभी पसंद करते हैं। अधिकतर भारतीय, चाय के बहुत शौकीन होते हैं। साथ ही हर इंडियन फॅमिली के घर में दिन में कम-से-कम 2 बार चाय या कॉफी तो बनती ही है। ऐसे में कई लोग बच्चों को भी चाय देते हैं।

अगर ग्रामीण क्षेत्र की बात की जाए तो कई बच्चों को चाय बहुत पसंद होती है। कुछ बच्चें तो ऐसे होते हैं जो बहुत कम उम्र में बड़ों की तरह चाय पीते हैं या उन्हें चाय की आदत हो जाती है। कई पेरेंट्स सोचते हैं कि बच्चों को चाय देने से उन्हें ठंड या झुकाम की समस्या नहीं होगी। साथ ही उनकी सेहत अच्छी रहेगी। पर आपको बता दें कि बच्चों के लिए हानिकारक हो सकती है। आपको यह पता होना चाहिए कि बच्चों को कितनी मात्रा में चाय या कॉफी देना सही है। चलिए जानते हैं कि बच्चों को चाय पिलाने कितना सही और गलत है।

दरअसल बच्चों को कभी कभार चाय या कॉफी दी जा सकती है। लेकिन रोज़ कॉफी देने से ये उनकी आदत बन सकती है। चाय और कॉफी में कैफीन मौजूद होता है जो हमारे दिमाग को एक्टिव बनाता है और शरीर में फुर्ती लता है। बच्चों के शरीर को इतनी कैफीन की ज़रूरत नहीं होती है। बच्चों में कैफीन की मात्रा से नींद न आना और मूड स्विंग जैसी समस्या हो सकती है जो भविष्य में गंभीर बिमारियों का भी रूप ले सकती है। साथ ही लगातार चाय के सेवन से बच्चों के हार्ट और दिमाग पर भी असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आप अपने बच्चे को हफ्ते में 2 कप से ज़्यादा चाय या कॉफी न दें। साथ ही चाय या कॉफी बहुत अधिक स्ट्रांग न हो। चलिए जानते हैं चाय और कॉफी के और नुक्सान के बारे में..

Next Story