लाइफ स्टाइल

क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम

jantaserishta.com
11 Feb 2026 10:17 AM IST
क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम
x
नई दिल्ली: पानी सिर्फ शरीर की प्यास नहीं बुझाता है, बल्कि रक्त में मिलकर शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। मानव शरीर का 70 फीसदी हिस्सा पानी से बना है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि किस तरह का पानी पीना शरीर के लिए लाभकारी होता है। सदियों से सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने की परंपरा चली आई है क्योंकि ये सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि शरीर को लाभ देने वाली प्रक्रिया है।
आयुर्वेद में सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना असाधारण लाभ देता है और पाचन को तेज करने से लेकर कफ दोष को भी संतुलित करता है। लेकिन सवाल है कि क्या हर मौसम में गुनगुना पानी उतना ही फायदेमंद है और जितना गर्म पानी पीते हैं, क्या लाभ भी उतने ही मिलते हैं? आज हम इन्हीं सभी सवालों के जवाब लेकर आए हैं। पहले जानते हैं कि सुबह उठकर गुनगुने पानी का सेवन करने से कितने लाभ मिलते हैं। सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने से मंद पड़ी पाचन अग्नि तेजी से काम करती है और खाने को अच्छे से पचाने में मदद करती है।
हल्का गर्म पानी आंतों को भी गतिशील बनाता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। गुनगुने पानी की सहायता से ही छाती में छिपा कफ ढीला होकर बाहर आने लगता है, और जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, उनके लिए गुनगुना पानी चर्बी को कम करने में भी मददगार है, लेकिन क्या सिर्फ सुबह ही गुनगुने पानी का सेवन करना लाभकारी है? गुनगुने पानी का सेवन पूरे दिन कर सकते हैं।
सुबह के बाद खाना खाने के आधा घंटा पहले गुनगुने पानी का सेवन करना लाभकारी होता है, क्योंकि ये पाचन शक्ति को तेज करने में मदद करता है और वजन को कंट्रोल करने में भी सहायक है। खाना खाने के 1 घंटे बाद भी गुनगुने पानी का सेवन किया जा सकता है। अब जानते हैं कि कब गुनगुने पानी के सेवन से बचना चाहिए। ज्यादा तेज प्यास लगने या डिहाइड्रेशन की स्थिति में गुनगुना पानी पीने से बचें क्योंकि ये डिहाइड्रेशन को और बढ़ा सकता है।
दूसरा, अधिक गर्मी के समय भी गर्म या गुनगुना पानी पीने से बचें क्योंकि ये गर्मी पैदा कर घबराहट का कारण बन सकता है। तीसरा और आखिरी, अगर गर्मियों में पित्त की समस्या या पेट में जलन रहती है तब भी उसके सेवन से बचना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story