लाइफ स्टाइल

क्या फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद वेजाइना से ब्लीडिंग होना नॉर्मल

SANTOSI TANDI
9 Oct 2023 8:07 AM GMT
क्या फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद वेजाइना से ब्लीडिंग होना नॉर्मल
x
बाद वेजाइना से ब्लीडिंग होना नॉर्मल
फिजिकल रिलेशन आपकी लव लाइफ और आपस की बॉन्डिंग को मजबूत बनाते हैं और सिर्फ रिप्रोडक्शन के लिए नहीं, बल्कि अन्य कारणों से भी ये जरूरी होते हैं। अक्सर महिलाओं के सेक्सुअल प्लेजर के बारे में बात नहीं की जाती है। सिर्फ इतना नहीं, फिजिकल रिलेशन बनाने या इसके बाद अगर महिलाओं को कोई दिक्कत होती है, तो वे उसके बारे में बात करने से भी बचती हैं। कई महिलाओं को फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद वेजाइना से ब्लीडिंग की समस्या होती है। क्या यह नॉर्मल है और यह किन कारणों से होती है? इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर सोनम तिवारी, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन, हीरानंदानी हॉस्पिटल वाशी-ए फोर्टिस नेटवर्क हॉस्पिटल दे रही हैं।
क्या सेक्सुअल रिलेशन बनाने के बाद वेजाइना से ब्लीडिंग होना नॉर्मल है?
सेक्सुअल रिलेशन बनाने के बाद वेजाइना से होने वाली ब्लीडिंग को 'पोस्टकोइटल ब्लीडिंग' (Postcoital Bleeding) कहा जाता है। यह ब्लीडिंग हल्की और कई बार ज्यादा भी हो सकती है। कुछ महिलाओं को हल्की स्पॉटिंग होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिन पर आपको ध्या देना चाहिए।
मेंस्ट्रुएशन डेट के आस-पास होने पर भी कई बार ऐसा हो सकता है। इसलिए डॉक्टर के पास जाने से पहले एक बार अपनी पीरियड की डेट को चेक कर लें।
सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन या सेक्‍शुअली ट्रांसमिटेड डिसीज (STI) की वजह से भी कई बार ऐसा हो सकता है। फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद वेजाइना से ब्लड आने के बाद यीस्ट या अन्य वेजाइनल इंफेक्शन्स की वजह से होने वाला इंफ्लेमेशन भी हो सकता है। इसमें क्लैमाइडिया या गोनोरिया जैसी STI शामिल हैं।
रिलेशन बनाते समय वेजाइना का ड्राई होना भी, खून आने का एक कारण हो सकता है। अक्सर वेजाइनल लु्ब्रिकेशन के कम होने के कारण, वजाइना के एंट्रेस पर स्किन छिल सकती है। जिससे ब्लीडिंग हो सकती है।
अगर आपके मेनोपॉज का समय करीब है, तो भी सेक्सुअल रिलेशन के बाद वेजाइना से खून आ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस समय पर एस्ट्रोजन की कमी के कारण, वेजाइना के टिश्यूज ड्राई और पतले हो जाते हैं।
जिन महिलाओं का बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) कम है, उनके साथ भी ऐसा हो सकता है।
कई बार प्रेग्नेंसी भी सेक्सुअल रिलेशन के बाद ब्लड आने का एक कारण हो सकती है। हालांकि, अगर आप प्रेग्नेंट हैं और वेजाइना से ब्लड आ रहा है, तो बिना देर किए डॉक्टरी सलाह लें।
सेक्सुअल रिलेशन बनाते समय दोनों पार्टनर्स का एक-दूसरे के बाद कम्फर्टेबल होना बहुत जरूरी है। कई बार अगर जल्दबाजी में रिलेश बनाए जाए तो भी वेजाइना से फ्रिक्शन हो सकता है और यह ब्लीडिंग का एक कारण हो सकता है।
कुछ महिलाओं में पहली बार सेक्सुअल रिलेशन बनाने के बाद ब्लीडिंग होती हैं। वहीं, कुछ में ऐसा नहीं होता है। दोनों ही बातें नॉर्मल हैं।
कई बार सर्विक्स की कुछ मेडिकल कंडीशन्स भी इसका कारण हो सकती हैं। इनमें सर्वाइकल कैंसर भी शामिल है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
Next Story