- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्या सभी के लिए...
लाइफ स्टाइल
क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात
jantaserishta.com
23 March 2026 5:52 PM IST

x
नई दिल्ली: प्रोटीन और फाइबर दोनों ही शरीर को ऊर्जा देने से लेकर मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं। दोनों ही मांसपेशियों के विकास और कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी हैं, लेकिन नियमित रूप से इन्हें आहार में शामिल करना मुश्किल है। ऐसे में लोग इसकी पूर्ति के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, जिसमें अंकुरित अनाज सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके सेवन का सही तरीका नहीं पता होता।
अंकुरित आहार सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इसे सही तरीके से और सही व्यक्ति को ही लेना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक अंकुरित अनाज पचने में थोड़ा भारी होता है और ज्यादा सेवन से वात दोष और गैस की समस्या बढ़ सकती है। इससे शरीर का रूखापन भी बढ़ता है। इसलिए स्प्राउट्स को हमेशा हल्का पकाकर, घी/तेल के साथ और सीमित मात्रा में ही लेना बेहतर होता है। सही तरीके से लिया गया अंकुरित आहार शरीर को ताकत देता है, लेकिन गलत तरीके से लेने पर नुकसान भी कर सकता है।
पहले जानते हैं कि किन लोगों को अंकुरित अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों का पाचन मंद है और कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें अंकुरित आहार लेने से बचना चाहिए। पाचन मंद होने से आहार शरीर में सड़ने लगता है और पोषण की जगह शरीर में विषाक्त पदार्थों की वृद्धि होती है। बच्चे और बुजुर्गों को अंकुरित आहार देने से बचें, क्योंकि इस उम्र में पाचन बहुत कमजोर होता है।
इसके साथ ही वात प्रवृत्ति के लोगों को भी अंकुरित आहार का सेवन कम करना चाहिए। अंकुरित आहार वात में वृद्धि का कारण बन सकता है। ऐसे में सीमित मात्रा में ही सेवन करें। आयुर्वेद में अंकुरित आहार के सेवन के भी तरीके बताए गए हैं।
आयुर्वेद के मुताबिक अंकुरित आहार को कच्चा खाने से बचें और कोशिश करें कि उबालकर घी या तेल में पकाकर ही सेवन करें। इसके साथ ही अंकुरित होते ही सेवन करें। ज्यादा लंबे अंकुरित होने पर आहार के पोषक तत्वों पर फर्क पड़ता है।
Tagsअंकुरित आहार का सेवनअंकुरित आहारक्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारीConsumption of sprouted foodsprouted foodis consumption of sprouted food beneficial for everyone?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





