लाइफ स्टाइल

दोपहर 2 बजे के बाद फलों का खाना फायदेमंद या नुकसानदायक

SANTOSI TANDI
18 March 2024 11:29 AM GMT
दोपहर 2 बजे के बाद फलों का खाना फायदेमंद या नुकसानदायक
x
फल हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है यह तो हम सभी जानते है इनका सेवन हमें गंभीर बीमारियों से भी बचाता हैं। क्सपर्ट रोजाना हर इंसान को फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं। अधिकतर लोग सुबह ब्रेकफास्ट में फलों का सेवन करते है लेकिन कुछ लोग है जो दोपहर या शाम को भी फल खाते हैं। फल खाने के समय अक्सर लोगों के दिमाग में कई तरह के सवाल उठते है। फल खाने के बारे में सबसे बड़ा मिथक यह फैला हुआ है कि दोपहर दो बजे के बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ लोग फलों को रात में खाने से मना करते है। कुछ लोग कहते हैं कि दोपहर 2 बजे के बाद फल मत खाओ तो कोई कहता है कि 4 बजे के बाद मत खाओ। हर किसी की अपनी थ्योरी होती है। कुछ लोग कहते हैं कि दोपहर बाद फल खाने से वजन बढ़ता है तो कुछ कहते हैं डाइजेशन खराब हो जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि दोपहर केबाद फलों को खाने से ब्लड शुगर हाई हो जाती है जिससे डायबिटीज होने का खतरा बना रहता है लेकिन इनमें से कोई भी दावा सच नहीं है। फाइबर का एक बड़ा सोर्स होने के अलावा, फल में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी और फोलेट जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं।
दरअसल, एक्सपर्ट का कहना है कि आम और अन्य फलों को खाने के सबसे सही समय के बारे में भी कई मिथक फैले हुए हैं लेकिन उन मिथकों को सही साबित करने के लिए बहुत कम वैज्ञानिक प्रमाण हैं। फलों में कैलोरी इतनी नहीं होती और रात में इनका सेवन नुकसान नहीं पहुंचाता है। फल शरीर को कई लाभकारी पोषक तत्व और फाइबर प्रदान करते हैं। वे एक स्वस्थ आहार का हिस्सा हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि दिन में किसी भी समय फल खाना एक अच्छा साबित होगा। लेकिन वे सोने के 3 घंटे के पहले तक फल या किसी भी तरह का खाना-खाने की सलाह नहीं देते। ऐसा करने से नींद अच्छी आती है और कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।
सेहतमंद रहने के लिए खाएं ये फल
अनानास
इस फल को पोषण का सुपरस्टार कहा जाता है। एक कप अनानास डेली इनटेक में 131% Vitamin C और 76% मैगनीज देता है। अनानास में ब्रोमेलैन पाया जाता है जो एंटी इंफ्लेमेटरी एंजाइमों का मिश्रण होता है और प्रोटीन को पचाने की क्षमता के लिए जाना जाता है। एक शोध में सामने आया है कि अनानास में पाया जाने वाला ब्रोमेलैन कैंसर और ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है।
पपीता
पपीता vitamin C, vitamin A, पोटेशियम और फोलेट से भरपूर बहुत ही हेल्दी फ्रूट होता है। इसमें लाइकोपेन जैसे एंटी कैंसर एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। कई शोध में सामने आया है कि अन्य फलों और सब्जियों की तुलना में पपीता का लाइकोपेन शरीर को ज्यादा मिलता है। पपीते का सेवन पाचन के लिए फायदेमंद रहता है साथ ही वजन घटाने में भी आपकी मदद करता है।
सेब
सेब में उच्च मात्रा में फाइबर, विटामिन C, पोटेशियम, विटामिन K और विटामिन B होते हैं। कई शोध में पता चला है कि सेब में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट दिल को सेहतमंद रखता है और टाइप 2 डायबिटीज, कैंसर और अल्जाइमर के खतरे को कम करता है। इसके अलावा सेब का सेवन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। यह हड्डियों के घनत्व को भी बढ़ाता है। सेब में पाया जाने वाला पेक्टिन आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन और मेटॉबॉलिज्म को मजबूत और बेहतर करता है।
चकोतरा
चकोतरा को खट्टे फलों में सबसे ज्यादा सेहतमंद माना जाता है। ये विटामिन और मिनरल्स का सबसे अच्छा स्त्रोत है। यह वजन को तो घटाता ही है साथ ही इंसुलिन का स्तर भी कम करता है। 91 लोगों पर हुई एक स्टडी में चकोतरा ना खाने वालों की तुलना में लंच से पहले आधा ताजा चकोतरा खाने वालों के वजन में 1।3 तक की कमी पाई गई। इसके अलावा चकोतरा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम
Next Story