लाइफ स्टाइल

International Girl Child Day: क्यों मनाया जाता है ये खास दिन

Rani Sahu
11 Oct 2022 4:22 PM GMT
International Girl Child Day: क्यों मनाया जाता है ये खास दिन
x
International Girl Child Day: दुनियाभर में हर साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। सबसे पहले ये खास दिन साल 2012 में मनाया गया था जिसके पीछे का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकार देने में मदद करना है ताकि दुनिया भर में महिलाएं अपने सामने आने वाली चुनौतियों का सामना कर सकें और जरूरतों को पूरा कर सकें।
इस साल अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022 की थीम 'हमारा समय अभी है- हमारे अधिकार, हमारा भविष्य' रखी गई है। लेकिन क्या आप इसका इतिहास जानते हैं। अगर नहीं तो हम बताते हैं।
दरअसल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बालिका दिवस मनाने की सबसे पहली पहल एक गैर-सरकारी संगठन 'प्लान इंटरनेशनल' प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी। इस संगठन ने 'क्योंकि मैं एक लड़की हूं' नाम से एक कैंपेन शुरू किया था।
इसके बाद अभियान को इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ाने के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया गया। जिसके बाद कनाडा सरकार ने प्रस्ताव को 55वीं आम सभा में रखा और नतीजतन आखिरकार संयुक्त राष्ट्र द्वारा ये प्रस्ताव 19 दिसंबर, 2011 को पारित हो गया।
तभी से इस दिन को मनाने के लिए 11 अक्टूबर का दिन चुना और हर साल इसी दिन देश ही नहीं दुनिया में भी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story