- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मधुमेह के मरीजों का...
लाइफ स्टाइल
मधुमेह के मरीजों का खास दोस्त ‘इंसुलिन प्लांट’, खूबियां इसमें अनगिनत
jantaserishta.com
15 Jun 2025 1:40 PM IST

x
नई दिल्ली: मधुमेह...जितना सरल और मीठा नाम, उतनी ही खतरनाक है यह बीमारी। कहते हैं कि इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह शरीर को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है, जिससे कई तरह की बीमारियां शरीर को अपनी चपेट में ले लेती हैं। लेकिन, कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनके सेवन से इसकी समस्याओं में राहत पाया जा सकता है। ऐसे ही एक प्लांट का नाम है ‘इंसुलिन प्लांट’...जो मधुमेह के मरीजों के लिए विशेष तौर पर लाभप्रद है, साथ ही यह अन्य समस्याओं में भी राहत देता है।
सेलिब्रिटी न्यूट्रीशनिस्ट पूजा मखीजा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर मधुमेह (डायबिटीज), इंसुलिन प्रतिरोध, पीसीओएस और वजन कम करने में दिक्कत वाले लोगों के लिए प्राकृतिक उपाय की जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि यह उपाय न सिर्फ मधुमेह के मरीजों के लिए, बल्कि उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिन्हें इंसुलिन का सही इस्तेमाल न होने, पीसीओएस (महिलाओं में हार्मोन की समस्या) या वजन कम करने में मुश्किल होती है।
पूजा मखीजा के मुताबिक, इन समस्याओं में ‘इंसुलिन प्लांट’ बड़े काम का है। उनका मानना है कि इस पौधे के अच्छे और लगातार नतीजे पाने के लिए अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करने होंगे। जैसे पौष्टिक और संतुलित आहार लेना, रोजाना थोड़ी कसरत करना, अच्छी नींद लेना और पर्याप्त पानी पीना। इसके साथ ही तनाव कम लेना और इसके लिए योग या ध्यान करना।
इंसुलिन पौधा डायबिटीज में कितना कारगर है, इस पर उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया, “इंसुलिन प्लांट, जिसका वैज्ञानिक नाम कोस्टस इग्नेसस है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसके पत्तों में क्लोरोजेनिक एसिड नामक तत्व होता है, जो कोशिकाओं को ग्लूकोज बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद करता है और इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है। साथ ही, यह पौधा पैनक्रियास की बीटा कोशिकाओं (जो इंसुलिन बनाती हैं) को स्वस्थ रखने में भी सहायक हो सकता है।”
उन्होंने यह भी बताया कि इसका इस्तेमाल कैसे करें? इसके लिए सुबह खाली पेट 1-2 पत्ते चबाकर खाएं और इसके कुछ देर बाद तक कुछ भी न खाएं। कुछ स्टडी से पता चला है कि यह ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। अगर आप पहले से डायबिटीज की दवाइयां ले रहे हैं, तो इंसुलिन प्लांट का इस्तेमाल करने से पहले अपने ब्लड शुगर की नियमित जांच करें, क्योंकि यह हाइपोग्लाइसीमिया (ब्लड शुगर का बहुत कम होना) का खतरा बढ़ा सकता है।
नीम और तुलसी की तरह यह पौधा भी डायबिटीज के लिए पूरक (सेकेंडरी) उपचार के रूप में उपयोगी हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि खास बात है कि यह पौधा नर्सरी में आसानी से उपलब्ध है और इसे घर पर उगाना भी आसान है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





