लाइफ स्टाइल

खाली कैन फेंकने की बजाय इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल

SANTOSI TANDI
25 Sep 2023 9:44 AM GMT
खाली कैन फेंकने की बजाय इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल
x
2 तरीकों से करें इस्तेमाल
अक्सर हम घर को सजाने के लिए बाहर से अलग-अलग तरह के डेकोर आइटम लाते हैं, जो काफी महंगे पड़ते हैं। कई सारे लोग इसी वजह से अपने घर को अच्छे से डेकोरेट नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब आपको दिक्कत लेने की जरूरत नहीं है। अगर आपके घर पर कोल्ड ड्रिंक की खाली कैन रखी है तो आप इसका इस्तेमाल करके घर के डेकोरेशन के सामान तैयार कर सकती हैं। ये आपके बजट में भी रहेगा। इसी के साथ आप आसानी से इनसे घर डेकोरेट कर पाएंगी। इसके लिए हम आपको कुछ तरीके बताएंगे। जिन्हें ट्राई करके आप डिफरेंट चीजें बना सकती हैं।
कटलरी होल्डर
अगर आप चाहती हैं कि आपकी किचन खूबसूरत लगे तो इसके लिए आप घर पर रखी कैन की मदद से कटलरी होल्डर बना सकती हैं। इसे बनाने में समय भी कम लगता है साथ ही इसमें पैसे भी ज्यादा खर्च नहीं होते हैं।
इसके लिए सबसे पहले आपको कैन को ऊपर से काटना है। इसके लिए आप चाकू या फिर ब्लेड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
फिर इसके आसपास के एरिया को एक सार करें, ताकि उससे हाथ कटने का खतरा न रहे।
अब इसे एक्रेलिक पेंट करें। इसके लिए ब्रश या फिर स्पॉन्ज का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसके बाद इस पेंट को सूखने के लिए रख दें।
अब इसमें आप चाहे तो कुछ डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं वरना सिंपल रख सकती हैं।
फिर इसे अपनी किचन में कटलरी की जगह पर रखें और उसमें चम्मच, कांटा और चाकू रखें।
इस तरीके से आपका कटलरी होल्डर बनकर तैयार हो जाएगा।
मल्टी कलर से डेकोरेट करके बनाएं डेकोर आइटम
कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो मार्केट से डेकोर आइटम खरीदते हैं। लेकिन आपको इसे खरीदने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे आप घर पर बना सकती हैं। इसके लिए बस आपको (टायर रीयूज) कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी।
इसके लिए सबसे पहले आपको कैन को अच्छे से साफ करना है।
इस बात का ध्यान रखें की आप बाहर और अंदर से इसे साफ करें।
अब आपको इसे कैन को अच्छे से पेंट करना है।
फिर इसमें पेंसिल की मदद से अलग-अलग फेस डिजाइन बनाएं।
इसके बाद इसमें छोटे-छोटे होल बनाएं और इसमें मिर्ची लाइट डालें।
आप चाहे तो इसमें रस्सी डालकर इसे ऊपर टांग सकती हैं।
इस तरीके से आपका डेकोर आइटम रेडी हो जाएगा।
आप चाहे तो इससे टिश्यू पेपर स्टैंड बना सकती हैं।
इस तरीके से आप घर पर रखी बेकार केन को रीयूज करके अलग-अलग तरीके के डेकोर आइटम (पुराने कप को रीयूज करने का तरीका) बना सकती हैं। इसके लिए बस आपको कुछ सामान की जरूरत पड़ेगी। जिससे आपका डेकोरेटिव आइटम बनकर रेडी हो जाएगा।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं।
Next Story