लाइफ स्टाइल

रेड कलर के लहंगे की जगह परिणीति के सटल ब्राइडल लुक को आप भी कर सकती हैं अपनी शादी के लिए रीक्रिएट, जानें कैसे?

SANTOSI TANDI
25 Sep 2023 8:53 AM GMT
रेड कलर के लहंगे की जगह परिणीति के सटल ब्राइडल लुक को आप भी कर सकती हैं अपनी शादी के लिए रीक्रिएट, जानें कैसे?
x
आप भी कर सकती हैं अपनी शादी के लिए रीक्रिएट, जानें कैसे?
शादी का दिन हम सभी के लिए बेहद खास होता है और इस दिन के लिए हम अपने लुक को खासतौर से स्टाइल करना पसंद करते हैं। इस बदलते दौर में फैशन ट्रेंड रोजाना बदल जाते हैं और कुछ नया लेकर मार्केट में आ जाते हैं। ऐसे में आजकल ब्राइडल लुक के लिए रेड कलर से ज्यादा बाकी सटल कलर्स को काफी पसंद किया जाने लगा है।
सटल ब्राइडल लुक की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा से हुई है। परिणीति ने अपने लुक को काफी सटल और सॉफ्ट रखा है। इस ब्राइडल लुक को बनाने में 2500 घंटे लगे हैं। तो चलिए जानते हैं परिणीति चोपड़ा के ब्राइडल लुक की खास बातें और जानेंगे कैसे आप भी कर सकती हैं परिणीति चोपड़ा के इस सटल ब्राइडल लुक को रीक्रिएट।
परिणीति चोपड़ा का ब्राइडल लुक
परिणीति ने ब्राइडल लहंगे के लिए बेज कलर के लहंगे को चुना है।
साथ ही इसमें सीक्वेन का काम किया गया है।
बता दें कि इस खूबसूरत ब्राइडल आउटफिट को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है।
एक्ट्रेस ने अपने लुक को पंजाबी स्टाइल में कैरी किया है।
बता दें कि इस लुक में परिणीति ने डबल दुपट्टे को कैरी किया है।
जहां एक दुपट्टे को पंजाबी स्टाइल में पहना हुआ है, तो वहीं दूसरे को उन्होंने केवल अपने सिर पर रखने के लिए चुना है।
दूसरे दुपट्टे की बैकसाइड पर राघव का नाम भी लिखा है, जो देखने में बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
वहीं बेज कलर के कॉम्बिनेशन के साथ सॉफ्ट पिंक कलर के दुपट्टे को चुना गया है।
परिणीति चोपड़ा का ब्राइडल मेकअप
आउटफिट के साथ मैच करने के लिए परिणीति ने मेकअप के लिए काफी सॉफ्ट कलर कॉम्बिनेशन को चुना है।
बता दें कि परिणीति ने मिनिमल बेस मेकअप के साथ नो मेकअप लुक को कैरी किया है।
केवल हल्का सा डेप्थ देने के लिए परिणीति ने आंखों के ऊपर ब्रोंजर का इस्तेमाल किया है।
परिणीति चोपड़ा की ब्राइडल ज्वेलरी
एक्ट्रेस की पहनी हुई ज्वेलरी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई है।
बता दें कि एक्ट्रेस ने हैवी नेकपीस, मैचिंग स्टड्स इयररिंग्स, मांग टिका और हाथ फूल पहन कर ज्वेलरी लुक को कम्प्लीट किया है।
वहीं यह ज्वेलरी अनकट डायमंड में ज़ेम्बियन और रशियन एम्रल्ड्स की मदद से बनाई गई है।
परिणीति चोपड़ा का ब्राइडल हेयर स्टाइल
अक्सर ब्राइडल हैवी बन हेयर स्टाइल को शादी के दिन बनवाना पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप बन हेयर स्टाइल से कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरीके से बालों को ओपन रख सकती हैं।
इसके लिए कोशिश करें कि बालों को सही तरीके से स्ट्रैट कर लें और स्लीक लुक में इसे स्टाइल करें।
Next Story