लाइफ स्टाइल

पुलाव नहीं इस बार बनाए सतरंगी बिरयानी,जाने रेसिपी

Kiran
13 July 2023 2:02 PM GMT
पुलाव नहीं इस बार बनाए सतरंगी बिरयानी,जाने रेसिपी
x
अक्सर भोजन को स्पेशल बनाने के लिए इसमें पुलाव को शामिल किया जाता हैं। लेकिन आज हम आपके लिए पुलाव की जगह सतरंगी बिरयानी बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसका बेहतरीन स्वाद चखकर हर कोई इसकी तारीफ करेगा। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
गाजर - 20 ग्राम
फ्रेंच बीन्स - 20 ग्राम
शिमला मिर्च - 20 ग्राम
ब्रोकली - 20 ग्राम
चुकंदर - 20 ग्राम
हरी/ पीली जुकीनी - 40 ग्राम
बिरयानी चावल - 125 ग्राम|
भूने हुए प्याज - 20 ग्राम
दही - 30 ग्राम
नमक - स्वाद अनुसार
पुदीना - 10 ग्राम
देसी घी - 15 ग्राम
काजू पेस्ट - 5 ग्राम
हल्दी पाउडर - 1 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर - 1 ग्राम
इलायची पाउडर - 1 ग्राम
केवड़ा/ केसर पानी - 3 मिली
गरम मसाला - 1 ग्राम
खाना पकाने का तेल - 10 मिली
बनाने की वि​धि
- सबसे पहले सभी सब्जियों को काटकर बांच करके अलग रखें।
- अब चावल को उबालकर 80 प्रतिशत तक पकाएं।
- मिट्टी के बर्तन में सभी सब्जियां, हल्दी पाउडर, दही, काजू पेस्ट, मिर्च पाउडर, केवड़ा पानी, केसर का पानी, पुदीना, भूरे प्याज डालकर मिलाएं।
- अब चावल में देसी घी और गरम मसाला पाउडर मिलाएं।
- इसे ढक करके 15 मिनट तक ओवन में रख दें।
- आपकी सतरंगी बिरयानी बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें।
Next Story