- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अचार की जगह आजमाए...
लाइफ स्टाइल
अचार की जगह आजमाए भरवां चीज मिर्ची, स्वाद ऐसा जो दिल में बस जाए
Ritisha Jaiswal
31 May 2023 4:19 PM GMT

x
यह ऐसा स्वाद देती हैं जो किसी के भी दिल में बस जाए। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोगों को भोजन के दौरान अचार लेने की आदत होती हैं जिसमें तेल होने की वजह से सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए भरवां चीज मिर्ची बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे आप अचार की जगह खा सकते हैं। यह ऐसा स्वाद देती हैं जो किसी के भी दिल में बस जाए। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
लंबी हरी मिर्च - 10
चीज - 50 ग्राम
ऑलिव - 10 ग्राम
ऑरिगेनो हर्ब - 10 ग्राम
सफेद मिर्च पाउडर - 10 ग्राम
ब्रेड क्रमस - जरुरत अनुसार
पानी - जरुरत अनुसार
चेदर चीज - 20 ग्राम
शिमला मिर्च - 1
चिली फ्लेक्स - 10 ग्राम
काली मिर्च पाउडर - 10 ग्राम
बेसन - 30 ग्राम
रिफाइंड ऑयल - जरुरत अनुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले लंबी हरी मिर्च और शिमला मिर्च को पानी के साथ अच्छी तरह साफ कर लें।
- उसके बाद लंबी हरी मिर्च को बीच में से कट लगा लें और शिमला मिर्च को बारीक काट लें।
- एक पैन में पानी डालकर उबलने के लिए गैस पर रख दें।
- उसके बाद 2 मिनट तक हरी मिर्च और शिमला मिर्च को पानी में डालकर पकने दें।
- गर्म पानी से निकालने के बाद सीधा ठंडे पानी के नीचे रख दें।
- उसके बाद एक बाउल में चीज, बारीक कटे ऑलिवस, ऑरिगेनो हर्ब, सफेद मिर्च पाउडर, चेदर चीज, शिमला मिर्च, चिली फ्लेक्स और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- इस तैयार मिश्रण के साथ सभी लंबी मिर्चों को फिल करें।
- उसके बाद एक बाउल में बेसन और पानी लेकर एक घोल तैयार कर लें।
- उसमें मिर्चों को डिप करें, बाद में ब्रेड क्रमस के साथ अच्छी तरह कवर कर लें।
- एक कड़ाही में तेल गर्म करके रखें।
- तेल गर्म होने के बाद एक-एक करके मिर्चों को तेल में डालते जाएं और इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
- तलने के बाद तेल सोखने वाले पेपर पर इन्हें निकालें, और अपनी मनपसंद रोटी के साथ इन्हें एंजॉय करें।
Next Story