लाइफ स्टाइल

घर में झटपट बनाएं 'बॉर्बन केक', जानें रेसिपी

Triveni
26 May 2021 2:49 AM GMT
घर में झटपट बनाएं बॉर्बन केक, जानें रेसिपी
x
ये केक बहुत ही जल्दी बन जाता है। इस चॉकलेट फ्लेवर केक को बनाने में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत न होगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |

सामग्री :
बॉर्बन बिस्किट दो पैकेट, आधा टी-कप पिसी हुई शक्कर, एक टी-कप गुनगुना दूध, एक चम्मच कोको पाउडर, एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, थोड़ा सा मक्खन
विधि :
- बॉर्बन बिस्किट को तोड़कर ग्राइंडर में डालें। इसमें दूध और चीनी मिला लें। इसके बाद इसे ग्राइंड करना है।
- अब एक चम्मच कोको पाउडर डालें जिससे इस केक का रंग डार्क हो जाए। इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसमें एक छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह फेंट लें।
- अब एक बेकिंग टिन में मक्खन लगा लें। फिर इसे बेकिंग टिन में डालें।
- इसे 400 डिग्री पर प्रीहीट ओवन में सात-आठ मिनट के लिए पकाएं।
- अगर आपके पास ओवन नहीं है तो इसे कुकर में भी बना सकती हैं। कुकर में अगर इसे बना रही हैं तो इसे पकने में 20-25 मिनट लगेंगे।
- कुकर की सीटी निकालकर ही इसे पकाएं।


Next Story