लाइफ स्टाइल

झटपट बनाएं केसर पिस्ता शेक, नोट करें आसान Recipe

Triveni
6 May 2021 8:34 AM GMT
झटपट बनाएं केसर पिस्ता शेक, नोट करें आसान Recipe
x
गर्मियों में खुद को कूल बनाए रखने के लिए लोग कभी शिकंजी तो कभी आईसक्रीम और शेक्स का सेवन करना पसंद करते हैं।

जनता से रिश्ता वबेडेस्क| गर्मियों में खुद को कूल बनाए रखने के लिए लोग कभी शिकंजी तो कभी आईसक्रीम और शेक्स का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन आज आपकी सेहत और कूल दोनों को बनाए रखने के लिए आपको बताते हैं कैसे झटपट बनाया जाता है हेल्दी केसर पिस्ता शेक ड्रिंक।

केसर पिस्ता शेक बनाने के लिए सामग्री-
-दूध (फुल क्रीम) - 2 गिलास
-पिस्ता - 10
-बादाम - 10
-केसर की पत्तियां - 4 - 5
-हरी इलायची के दाने पीसे हुए - 3
-चीनी - 4 चम्मच
-बर्फ के टुकड़े - 4
-सजावट के लिए 4-5 केसर के धागे
-बारीक कटे बादाम - 1 बड़ा चम्मच
केसर पिस्ता शेक बनाने की विधि-
केसर पिस्ता शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दूध निकालकर उसमें पिस्ता डालकर लगभग 6 से 7 घंटे के लिए अलग रख दें। इसके बाद पिस्ते वाले दूध में केसर मिलाकर उसे थोड़ा सा गर्म कर लें। अब एक मिक्सर में केसर और पिस्ते वाले दूध में बादाम, चीनी, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद केसर पिस्ता शेक के मिश्रण को सर्विंग गिलास में निकालें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब तैयार केसर पिस्ता शेक को एक गिलास में निकालकर आइस क्यूब्स डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।


Next Story