लाइफ स्टाइल

आज लॉन्च होगा भारत का सूर्ययान, जानें इसका खर्च, उद्देश्य और महत्व

SANTOSI TANDI
2 Sep 2023 6:04 AM GMT
आज लॉन्च होगा भारत का सूर्ययान, जानें इसका खर्च, उद्देश्य और महत्व
x
उद्देश्य और महत्व
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर भारत ने इतिहास रच दिया है। आज भारत फिर एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। इसरो ने सूर्य मिशन को लॉन्च करने की तैयारी करती है। आज आदित्य एल1 लॉन्च (Aditya L1 Launch) हो जाएगा। आइए जानते हैं कि आखिर आदित्य एल1 लॉन्च (What is Aditya L1 Launch) क्या है।
आदित्य एल1 मिशन कब लॉन्च होगा
इसरो द्वारा आज यानि 2 सितंबर को सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य-L1 मिशन को लॉन्च किया जाएगा। आदित्य-L1 मिशन को लॉन्च करने का समय दोपहर 11 बजकर 50 मिनट है
आदित्य एल1 मिशन का बजट
आदित्य एल1 मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक बड़ा प्रोजेक्ट है। सूर्ययान सूर्य का अध्ययन करेगा। बता दें कि आदित्य एल1 प्रोजेक्ट पर 400 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, चंद्रयान के लिए 615 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
आदित्य l1 मिशन का उद्देश्य क्या है? आदित्य l1 मिशन सूर्य की ऊपरी सौर वायुमंडलीय गतिशीलता का अध्ययन करेगा। इस मिशन का एक मकसद सूर्य के वातावरण की जटिल गतिशीलता का अध्ययन करना भी है।
इस मिशन के तहत एल-1 सौर कोरोना (सूर्य के वायुमंडल का सबसे बाहरी भाग) की बनावट, तपने की प्रक्रिया, तूफान, विस्फोट की उत्पत्ति, विकास, गति और अंतरिक्ष के मौसम को प्रभावित करने वाले कारकों का अध्ययन किया जाएगा।
आदित्य एल1 मिशन को अपने गंतव्य तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। अगर भारत का यह मिशन सक्सेसफुल हो जाता है, तो यह चंद्रयान के बाद इसरो और पूरे देश के लिए गर्व की बात होगी।
वैज्ञानिकों की एक बड़ी टीम ने आदित्य l1 मिशन पर काम किया है। यदि भारत के आदित्य-एल1 मिशन के साथ सब कुछ ठीक रहा, तो यह भारत को सूर्य का अध्ययन करने वाले कुछ देशों की लिस्ट में शामिल कर देगा। (अंतरिक्ष पर जाने वाले लाइका डॉग से जुड़ी बातें जानें)
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story