- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- रोड के जरिए इन 5 देशों...

x
लाइफस्टाइल: भारत से आप चाहे तो सड़क मार्ग से भी विदेश जा सकती हैं। यह सुनने में आपको भले ही अजीब लग रहा हो, लेकिन यह सच है। कुछ देश ऐसे हैं, जो भारत से काफी नजदीक हैं। इन देशों तक आप 60 से 80 घंटों में यानी 4 से 5 दिनों में आसानी से पहुंच सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही देशों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप रोड के जरिए आसानी से जा सकती हैं।
नेपाल
दिल्ली से काठमांडू तक तक की कुल दूरी लगभग 1310 किमी है और यहां कार से पहुंचने के लिए कम-से-कम 20 घंटे लगते हैं। अगर आप भी कार से दूसरे देश जाना चाहती हैं, तो आप नेपाल जा सकती हैं। दिल्ली से नेपाल जाना काफी आसान है। नेपाल जाने के लिए भारतीय को वीजा की भी जरूरत नहीं होती है।
सिंगापुर
सिंगापुर भी आप चाहें, तो अपनी कार से जा सकती हैं। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 5,926 किलोमीटर है। यहां पहुंचने में आपको करीब 91 घंटे लग सकते हैं। दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, नागालैंड, मणिपुर, म्यांमार, थाईलैंड और मलेशिया होते हुए सिंगापुर पहुंचा जा सकता है।
भूटान
भारतीयों के लिए भूटान जाना आसान है। भूटान जाने के लिए भारत के नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में आप चाहें, तो अपनी कार से भी भूटान जा सकती हैं। जैसे देश में एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए टोल टैक्स देने की जरूरत होती है, वैसे ही भूटान पहुंचकर पारो या फुएंतशोलिंग के इमिग्रेशन ऑफिस में रुकना पड़ेगा। सड़क मार्ग के जरिए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से भूटान के बॉर्डर फुएंतशोलिंग पहुंचने में 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है।(भूटान के थिम्फू में जरूर घूमें इन जगहों पर)
बांग्लादेश
भारत से आप अपने परिवार के साथ कार से भी बांग्लादेश जा सकती हैं। कार से यहां जाना काफी ज्यादा आसान है। बांग्लादेश जाने के लिए सबसे बढ़िया रास्ता ढाका-चित्तागोंग हाईवे है। हालांकि यहां का बार्डर आप तभी पार कर पाएंगे, जब आपके पास पासपोर्ट होगा। ऐसे में यहां जाने से पहले आपको पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना होगा।

Manish Sahu
Next Story