- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- वजन घटाने के लिए क्या...
लाइफ स्टाइल
वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर, जाने इंडियन ब्रेकफास्ट या मॉडर्न ब्रेकफास्ट
Manish Sahu
23 July 2023 3:57 PM GMT

x
लाइफस्टाइल:व जन को मेंटेंन रखना आज के वक्त की जरूरत बन गई है। क्योंकि वजन अधिक होना, न केवल हमारे लुक्स को खराब करता है बल्कि कई बीमारियों की जड़ भी बन सकता है। यही कारण है कि वेट लॉस को लेकर लोगों में जागरूकता भी काफी बढ़ी है। लेकिन वेट लॉस करने के सही तरीके को लेकर काफी मिथ्स हैं। अक्सर लोग वजन कम करने के लिए फैंसी डाइट्स को फॉलो करते हैं पर यह वजन कम करने का सही तरीका नहीं है।
वेट लॉस के लिए बहुत सारे लोग ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स को बदल चुके हैं और पराठा, पोहा या फिर बाकी इंडियन ब्रेकफास्ट की जगह सीरियल, ओट्स जैसी चीजों को ट्राई कर रहे हैं। लेकिन क्या वाकई वजन घटाने के लिए मॉडर्न ब्रेकफास्ट, इंडियन ब्रेकफास्ट से बेहतर हैं, आइए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन सिमरन कौर दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। वह योगा एक्सपर्ट भी हैं।
इंडियन ब्रेकफास्ट vs मॉडर्न ब्रेकफास्ट
एक्सपर्ट की मानें तो वजन घटाने के लिए अगर आप ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो इंडियन ब्रेकफास्ट मॉडर्न ब्रेकफास्ट की तुलना में ज्यादा हेल्दी होता है। इस ब्रेकफास्ट से आपका पेट भी भरा रहता है और शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन्स भी मिलते हैं। वहीं, कई मॉडर्न ब्रेकफास्ट ऐसे हैं, जिनमें कैलोरीज, इंडियन ब्रेकफास्ट की तुलना में ज्यादा होती हैं लेकिन इन्हें ज्यादातर लोग हेल्दी समझकर खाते हैं। एक्सपर्ट ने इसे एक उदाहरण के जरिए भी समझाया है। इसके अलावा अगर आप सब्जियों से भरपूर पराठे को भी 1 चम्मच देसी घी के साथ बनाएं, तो यह भी सेहत के लिए बुरा नहीं होता है।
पोहा vs सीरियल
अगर आप एक मीडियम प्लेट पोहा (पोहा खाने के फायदे), चाय के साथ लेती हैं तो इससे आपको लगभग 300 कैलोरी मिलती हैं।
यह घर का बना है। बैलेंस मील है और न्यूट्रिशन से भरपूर है।
इससे आपका पेट अधिक समय तक भरा रहता है।
वहीं, अगर आप सीरियल को ओरेंज जूस के साथ लेती हैं, तो इससे आपको लगभग 400 कैलोरीज मिलती हैं।
इससे पेट भरने का एहसास कम होता है।
ब्लड शुगर (शुगर कम करने के नुस्खे) स्पाइक होती है।
यह ताजा बना नहीं है बल्कि स्टोर से लाया हुआ पैकेज्ड फूड है।
इसमें न्यूट्रिशन्स की भी कमी है।
यह भी पढ़ें- ऐसी होनी चाहिए संतुलित खाने की थाली, जानिए एक्सपर्ट की राय
इंडियन ब्रेकफास्ट vs मॉडर्न ब्रेकफास्ट- एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट का कहना है कि आपको ब्रेकफास्ट का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए। क्योंकि डिनर और ब्रेकफास्ट के बीच एक लंबा अंतराल होता है और यह दिन का आपका पहला मील होता है। ऐसे में आप ब्रेकफास्ट हेल्दी, पोषण से भरपूर और हैवी चुनें। इंडियन ब्रेकफास्ट, मॉडर्न ब्रेकफास्ट की तुलना में बेहतर होता है। बाजार के फैंसी ऑप्शन्स की तुलना में आपको घर के बने ब्रेकफास्ट को खाना चाहिए।
Next Story