लाइफ स्टाइल

सालों बाद भारत कर रहा है मिस वर्ल्ड का आयोजन, जानें कौन करेगा देश को रिप्रेजेंट

SANTOSI TANDI
9 Jun 2023 9:46 AM GMT
सालों बाद भारत कर रहा है मिस वर्ल्ड का आयोजन, जानें कौन करेगा देश को रिप्रेजेंट
x
देश को रिप्रेजेंट
मिस वर्ल्ड पेजेंट' का आयोजन इस साल भारत में हो रहा है। दिल्ली में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में इस पेजेंट से जुड़ी सारी जानकारी साझा की गई। इस साल 71वां मिस वर्ल्ड पेजेंट आयोजित होगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सारी जानकारी।
जूलिया मॉर्ले ने की घोषणा
मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने मिस वर्ल्ड पेजेंट 2023 की घोषणा की। उन्होंने कहा, "मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत 71वें मिस वर्ल्ड का आयोजन करेगा।" उन्होंने कहा कि मेरा भारत से तब से लगाव है, जब मैं यहां 30 साल पहले आई थी। जूलिया ने कहा कि वो भारत की संस्कृति को दुनिया के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
इसे भी पढ़ेंः भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया, जिसने मॉडलिंग नहीं डॉक्टरी को चुना अपना पेशा
130 देशों के लोग लेंगे भाग
इस प्रतियोगिता ने भाग लेने के लिए 130 से अधिक देशों के प्रतियोगी अपनी अनूठी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और करुणा का प्रदर्शन करने के लिए भारत में एकत्रित होंगे। इस साल का ग्रैंड फिनाले नंवबर और दिसंबर महीने में आयोजन हो सकता है।
भारत को रिप्रेजेंट करेंगी सिनी शेट्टी
मिस वर्ल्ड 2023 में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली सिनी शेट्टी 21 साल की उम्र में मिस इंडिया बन चुकी हैं। वो मूल रूप से कर्नाटक से हैं। पढ़ाई की बात करें तो सिनी शेट्टी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। इतना ही नहीं वह सीएफए की भी पढ़ाई कर रही हैं। उनको डांस करना बहुत अच्छा लगता है और वो प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। मिस इंडिया बनने से पहले सिनी शेट्टी मिस टैलेंट का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।
भारत की इन हसीनाओं ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज
1966 में रीता फारिया
1994 में ऐश्वर्या राय
1997 डायना हेडन
1999 में युक्ता मुखी
2000 में प्रियंका चोपड़ा
2017 में मानुषी छिल्लर
इसे भी पढ़ेंः कौन हैं सिनी शेट्टी जिन्होंने जीता मिस इंडिया का खिताब
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story