लाइफ स्टाइल

Independence Day 2024: इस स्वतंत्रता दिवस नाखूनों पर कराएं देशभक्ति से भरी नेल आर्ट

Bharti Sahu 2
6 Aug 2024 7:02 AM GMT
Independence Day 2024: इस स्वतंत्रता दिवस नाखूनों पर कराएं देशभक्ति से भरी नेल आर्ट
x
Independence Day 2024: लड़कियां इस दिन को खास बनाने के लिए कई तरीके अपनाती हैं। इसके लिए वो तिरंगे के रंगों वाले कपड़े पहनती हैं, हाथों में चूड़ियां पहनती हैं और तिरंगे के रंगों वाला ही मेकअप करती हैं। स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति दिखाने के लिए आप अपने नाखूनों पर खास तरह की नेल आर्ट भी करा सकती हैं। अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर नेल आर्ट कराने का सोच रही हैं तो यहां हम आपको इसके लिए कुछ ऐसी डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो देशभक्ति से भरी हैं।
बीच में बनाएं अशोक चक्र
अगर आप खास तरह की नेल आर्ट बनाने का सोच रही हैं तो अपने साइड वाली चारों उंगलियों के नाखूनों पर केसरिया और हरे रंग से नेल पेंट लगाएं और बाकी बीच वाली सबसे लंबी उंगली के नाखून पर अशोक चक्र बनाएं। ध्यान रखें कि इस नेल पैंट का बेस आपको सफेद ही रखना है। सफेद रंग पर इस तरह से ऑरेंज और हरा रंग खिलकर सामने आएगा। इसके साथ ही सफेद नेलपैंट के बीच में नीले रंग का अशोक चक्र आपके नाखूनों की खूबसूरत बढ़ाएगा
लहराता हुआ झंडा
अगर नाखूनों को स्पेशल दिखाना चाहती हैं तो अपने नाखूनों पर इस तरह से लहराता हुआ तिरंगा बनवाएं। इसके साथ आप एक दिल बनाकर उसमें भी तिरंगा बना सकती हैं। ये डिजाइन भी आपके हाथों को खूबसूरत दिखने में मदद करेगा।
ग्लिटर नेल आर्ट Glitter nail art
ग्लिटर नेल आर्ट आजकल काफी चर्चा में है। ऐसे में आप चाहें तो इस तरह की ग्लिटर नेल आर्ट अपने नाखूनों पर करा सकती हैं। इसे करना काफी आसान है। ऐसे में आप इसे घर पर ही बना सकती हैं
न्यूड शेड पर बनाएं तिरंगा Make the tricolor on a nude shade
ये नेल आर्ट देखने में काफी क्लासी लगती है। इसके लिए आपको सबसे पहले न्यूड नेल पॉलिश की मदद से बेस तैयार करना है। जब बेस सूख जाए तो इसपर इसी तरह से तिरंगा बनाएं। ये लुक भी देखने में प्यारा दिखेगा।
Next Story