लाइफ स्टाइल

hot food में टॉक्सिन्स मिलने का बढ़ा जोखिम

Ratna Netam
15 Jun 2026 7:05 PM IST
hot food में टॉक्सिन्स मिलने का बढ़ा जोखिम
x
नुकसानदायक हो सकता है।

New Delhi नई दिल्ली : ऑफिस, बच्चों का स्कूल या यात्रा के दौरान लंच बॉक्स का उपयोग आम बात है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि प्लास्टिक लंच बॉक्स का लगातार उपयोग सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासकर जब इसमें गर्म खाना पैक किया जाता है, तो यह स्वास्थ्य के लिए और भी जोखिम बढ़ा देता है।

अक्सर लोग सुबह की जल्दबाजी में गर्म खाना सीधे प्लास्टिक लंच बॉक्स में डाल देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्थिति में प्लास्टिक से कुछ हानिकारक रसायन और टॉक्सिंस खाने में मिल सकते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर पर नकारात्मक असर डालते हैं। इससे न केवल खाने का स्वाद और फ्लेवर प्रभावित होता है, बल्कि यह खाना अस्वस्थ भी हो सकता है।

जानकारों का कहना है कि लंबे समय तक प्लास्टिक कंटेनर में गर्म भोजन रखने से उसमें मौजूद केमिकल्स खाने में मिल सकते हैं, जो पाचन तंत्र और हार्मोनल बैलेंस पर असर डाल सकते हैं। बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए यह और भी चिंता का विषय माना जाता है, क्योंकि वे रोजाना इसी तरह का खाना इस्तेमाल करते हैं।

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि प्लास्टिक की जगह स्टेनलेस स्टील लंच बॉक्स का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित विकल्प है। स्टेनलेस स्टील न केवल टिकाऊ होता है, बल्कि यह भोजन के तापमान और गुणवत्ता को भी बेहतर तरीके से बनाए रखता है। इसमें किसी तरह के हानिकारक रसायन मिलने का खतरा नहीं होता, जिससे खाना सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक रहता है।

आज के समय में बाजार में कई तरह के स्टेनलेस स्टील लंच बॉक्स उपलब्ध हैं, जो हल्के, सुविधाजनक और आसानी से कैरी किए जा सकते हैं। ये बच्चों और ऑफिस गोअर्स दोनों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। सही लंच बॉक्स का चयन भी उन्हीं आदतों में से एक है, जो लंबे समय में बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है।

Next Story