- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हरीयाली तीज पर इन 5...

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : खास बात तो ये है कि ये सेहत को भी नुकासान नहीं पहुंचाती हैं। इनमें कोई मिलावट भी नहीं होती है। आज भी कई परिवारों में हरियाली तीज पर खासतौर से घेवर, गुड़ के लड्डू, रवा बर्फी या नारियल की बर्फी जैसे पारंपरिक मिठाई बनाए जाते हैं।
ये त्योहारों की रौनक को भी बढ़ा देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -
ओट्स बर्फी
ये एक स्वादिष्ट मिठाई है। ओट्स, दूध पाउडर, देसी घी, गुड़, दूध, इलायची पाउडर, काजू और बादाम और नारियल के बुरादे से बनी ये मिठाई आपकी सेहत के लिहाज से भी सही मानी जाती है। इस बार हरियाली तीज पर अपनों का इस मिठाई से मुंह मीठा जरूर कराएं।
नारियल लड्डू
हरियाली तीज के माैके पा नारियल लड्डू भी एक बेहतरीन विकल्प हाे सकता है। इसकी खास बात तो ये है कि इसे आसानी से बनाया जा सकता है। इसका स्वाद भी हल्का होता है और से सेहतमंद भी है। अगर आप चीनी से नहीं बनाना चाहते तो गुड़ से भी इस लड्डू को बना सकते हैं।
रबड़ी
सावन में ज्यादातर लोग रबड़ी खाते हैं। जो महिलाएं व्रत रखती हैं, वे भी रबड़ी से ही अपना व्रत खोलती हैं। इसे बनाने में आपको समय जरूर लग सकता है, लेकिन इसका स्वाद जबरदस्त होता है।
घेवर
सावन में पड़ने वाले तीज त्योहारों में घेवर विशेष रूप से खाई जाती है। इस महीने घेवर की डिमांड कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। हालांकि, इसे बनाना थोड़ा मुश्किल काम हाे सकता है। लेकिन ये त्योहाराें का मजा दोगुना कर सकती है।
मालपुआ
मालपुआ भी भारत में पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। इसे शुभ माना जाता है। आपको हरियाली तीज पर इसे जरूर बनाना चाहिए। ये झटपट तैयार होने वाली मिठाई है।
Tagsहरीयाली तीजमिठाइयोंHariyali Teejsweetsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





