लाइफ स्टाइल

इन लिप शेड्स की मदद से बढाये अपने होटों की खूबसूरती

Kajal Dubey
31 Aug 2023 12:14 PM GMT
इन लिप शेड्स की मदद से बढाये अपने होटों की खूबसूरती
x
किसी भी महिला की सुन्दरता का केंद्र होता है उसका चेहरा और चहरे का आकर्षण बढ़ाने का काम करते हैं होंठ। आकर्षक और खूबसूरत होंठ किसी की भी नजरों को आपको देखने के लिए मजबूर कर सकते हैं। कोई भी महिला चेहरे पर मेकअप करें या ना करें लेकिन अपने होंठों को खूबसूरत दिखाने के लिए लिपिस्टिक का इस्तेमाल जरूर करती हैं। आजकल तो कई लिप शेड्स ट्रेंड में है जो आपके निखार में चमक लाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लिप शेड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको सुन्दरता में चार चाँद लगाएँगे।
* लाइट पिंक लिप शेड्स
लाइट पिंक लिप शेड्स कॉलेज जाने वाली लड़कियां के लिए बैस्ट है। इसको लगाने से आपके होंठ गुलाब की तरह खिले-खिले लगेंगे। लाइट पिंक लिप शेड्स को किसी भी ड्रैस के साथ लगा जा सकता है।
* मैट लिप शेड्स
एलिगेंट और प्रोफैशनल लुक पाने के लिए मैट लिप शेड्स लगा सकते हैं। इस तरह के लिप शेड ऑफिस के लिए सबसे परफैक्ट हैं। इसके अलावा शादी पर जाने के लिए भी मैट लिपस्टिक भी लगा सकते हैं।
* चेरी लिप शेड्स
चेरी लिप शेड्स को आप किसी पार्टी या फंक्शन पर जाने के लिए लगा सकते हैं। ये लिप शेड्स हर तरह की लिप्स पर अच्छा लगता है।
* न्यूड लिप शेड्स
जिन महिलाओं को ज्यादा गहरे लिप कलर लगाना पसंद नहीं है उनके लिए न्यूड लिप शेड्स अच्छा ऑप्शन है। फंक्शन या फिर कॉलेज और ऑफिस पार्टी के लिए ये न्यूड शेड सबसे अच्छे रहते हैं।
* हॉट पिंक लिप शेड्स
पार्टी या नाईट आउट पर जाने के लिए हॉट पिंक लिप शेड्स लगाएं। ये लिपस्टिक आपको पूरा समय पार्टी मूड मे रखेगा।
Next Story