- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गोंद के लड्डू से...
लाइफ स्टाइल
गोंद के लड्डू से बढ़ाएं इम्यूनिटी, जानें 6 फायदे और बनाएं आसानी से
Dolly
14 Nov 2025 4:14 PM IST

x
New Delhi नई दिल्ली: सर्दी का मौसम आते ही हमारी डाइट में कई तरह के बदलाव कर लेने चाहिए। मौसम के अनुसार खान-पान रखने से सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर रहती हैं। इसलिए हमारी नानी-दादी सर्दी आते ही गोंद के लड्डू बनाया करती थीं। दरअसल, गोंद के लड्डू सेहत के लिए काफी पौष्टिक होते हैं (Gond Laddu Benefits) और इनका स्वाद भी लाजवाब होता है।
इसलिए सर्दियों में इसे खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानें कैसे आप घर पर गोंद के लड्डू बना सकते हैं (Gond Laddu Recipe) और इसे खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं। गोंद के लड्डू खाने के फायदे
एनर्जी और गर्मी देता है- गोंद की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह सर्दियों में शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखने में मदद करता है। घी, आटा, और मेवों के साथ मिलकर ये लड्डू एनर्जी का अच्छा सोर्स है, जिससे थकान दूर होती है।
हड्डियों और जोड़ों के लिए- गोंद कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाने और उन्हें मजबूत बनाने में सहायक है। यह जोड़ों के लुब्रिकेशन को बेहतर बनाने और सर्दियों में अक्सर होने वाले जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं में आराम दिलाने में भी मदद करता है।
मां और शिशु के लिए- गोंद के लड्डू नई माताओं के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हें पारंपरिक रूप से डिलिवरी के बाद मां को खिलाया जाता है। ये लड्डू मां के शरीर को ताकत और जरूरी पोषण देते हैं और लैक्टेशन में सुधार करते हैं।इम्युनिटी बढ़ाते हैं- गोंद और मेवों में मौजूद पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल्स इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे सर्दी, जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
पाचन में सहायक- गोंद फाइबर का एक अच्छा सोर्स होता है, जो स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
त्वचा और बालों के लिए- इनमें मौजूद घी और मेवे हेल्दी फैट्स और विटामिन-ई देते हैं, जो सर्दियों में त्वचा को रूखेपन से बचाते हैं और बालों को स्वस्थ रखते हैं।
इस बात का ध्यान रखें कि गोंद के लड्डू कैलोरी और फैट से भरपूर होते हैं, इसलिए इन्हें संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए।
Tagsगोंद लड्डूइम्यूनिटीGond LadduImmunityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





