लाइफ स्टाइल

इन तरीकों से नेचुरली बढ़ाएं ब्रेस्ट का साइज

SANTOSI TANDI
28 Aug 2023 7:48 AM GMT
इन तरीकों से नेचुरली बढ़ाएं ब्रेस्ट का साइज
x
ब्रेस्ट का साइज
ब्रेस्ट का साइज कई कारणों से प्रभावित होता है। ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए कई कॉस्मेटिक सर्जरी होती हैं, लेकिन ये सर्जरी महंगी होती हैं। साथ ही, शरीर को नुकसान भी पहुंचाती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपके ब्रेस्ट का साइज बढ़े, तो इसके लिए आप नेचुरल तरीके आजमा सकती हैं।
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आपको लाखों रूपये खर्च भी नहीं करने पड़ेंगे। साथ ही, नुकसान की संभावना भी कम है। यह बात हम अपने मन से नहीं कह रहे हैं। इस विषय पर हमनें अनुपमा जी से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन हैं। उन्होंने हमें ब्रेस्ट को हेल्दी रखने से लेकर साइज बढ़ाने तक के तरीके बताएं हैं।
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए क्या खाएं
खाने का प्रभाव शरीर के साथ-साथ मूड पर भी पड़ता है। इसलिए कहा जाता है कि डाइट सही रखनी चाहिए। खानपान में लापरवाही यानी तबियत खराब। क्या आप भी अपने स्तनों का आकार बढ़ाना चाहती हैं। एस्ट्रोजन हार्मोन ब्रेस्ट के साइज को प्रभावित करते हैं।
इसलिए ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए भी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। एस्ट्रोजन युक्त चीजों का सेवन करें। इनमें ब्रोकली, प्याज, टमाटर, सेब, अंगूर और नट्स शामिल हैं।
ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के नेचुरल टिप्स
मेथी के दाने सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। मेथी के दानों में मेस्टोजेनिक इफेक्ट होता है। ऐसे में ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए आप मेथी के दानों का कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं।
रातभर 2 चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें।
अगली सुबह पानी को छानकर इसे पी लें।
हफ्ते में दो बार मेथी के दाने का पानी पीने से फायदा होगा।
आप चाहें, तो मेथी के दाने से बने एसेंशियल ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। रोजाना एसेंशियल ऑयल से मसाज करने से कुछ महीनों में फर्क देखने को मिलेगा। (ब्रेस्ट साइज कम कैसे करें)
ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज
योगा आसन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए भी आप योग आसन कर सकती हैं। हस्त उत्तानासन, वशिष्ठासन, चक्रासन और उष्ट्रासन योगा करने से फायदा होगा। उस्ट्रासन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
इस आसन को करने के लिए घुटनों को पीछे की तरफ मोड़ लें।
अब अपने दाएं हाथ को दाएं पैर पर सीधा करके एड़ी पर रखें।
अब बाएं हाथ को बाएं पैर की एड़ी पर रखें।
अब पेल्विक को आगे की ओर करें।
इसके बाद सिर को पीछे की ओर झुका लें।
इस आसान में कम से कम 5 मिनट रहें।
ब्रेस्ट का साइज क्यों बढ़ता है
लिंफ नॉड्स पूरे शरीर में पाई जाती हैं। यह ब्रेस्ट में भी होती हैं, जिसमें लिंफ नाम का फ्लूइड होता है। इसलिए इन्हें स्टीम्यूलेट करना जरूरी होता है। इसके लिए मसाज फायदेमंद होती है। मसाज करने से ब्रेस्ट के साइज पर भी असर पड़ता है। तेल को गुनगुना करके ब्रेस्ट पर मसाज करने से फायदा हो सकता है, लेकिन नहाने से करीब 1 घंटा पहले मसाज करें।
हेल्दी ब्रेस्ट के लिए टिप्स
ब्रेस्ट हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए आपको अपनी डाइट में विटामिन ई इनटेक बढ़ाना चाहिए। कई स्टडीज में पाया गया है कि विटामिन डी की कमी के कारण ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए ऐसी चीजों का सेवन करें, जिनमें विटामिन डी पाया जाता है। मशरूम, दही, अंडे और गाय का दूध शामिल हैं।
ब्रेस्ट हेल्थ को सही रखने के लिए आपको ब्रा पर भी खास ध्यान देना चाहिए। क्या आप जानती हैं कि 60% प्रतिशत महिलाओं को अपने ब्रा का सही साइज पता ही नहीं होता है। स्तनों को सपोर्ट चाहिए होता है, लेकिन जब ऐसा नहीं होता है तब इनका साइज और शेप दोनों ही बदल जाते हैं। इसलिए साइज नापें और इसके बाद ही ब्रा खरीदें। इस बात का भी ध्यान रखें कि हर ब्रांड का साइज भी अलग-अलग होता है।
ब्रेस्ट को मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है। ब्रेस्ट और निप्पल सेंसिटिव होते हैं। कई बार ड्राईनेस भी हो जाती है। इसलिए ब्रेस्ट को मॉइश्चराइज करने के लिए क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story