लाइफ स्टाइल

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

Subhi
22 Oct 2022 5:50 AM GMT
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
x

लंबे समय तक लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करने और देर रात तक मोबाइल सर्फिंग से आंखों की समस्या होती है। इस स्थिति में आंखों में खुजली और सूजन होती है। साथ ही आंखों से पानी टपकने लगता है। वहीं, चीजें भी धुंधली दिखने लगती है। ऐसा बहुत लंबे समय तक स्क्रीन पर टाइम बिताने से होता है। अगर आपको भी आंखों की समस्या है और आप आंखों की देखभाल करना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। आइए जानते हैं-

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च में 94 प्रतिशत पानी होता है। आसान शब्दों में कहें तो शिमला मिर्च में प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन-ए, सी, विटामिन-बी6, बीटा कैरोटीन, थायमिन और फॉलिक एसिड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। वहीं, विटामिन-ए आंखों के लिए लाभकारी होता है। डॉक्टर भी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन-ए रिच फ़ूड खाने की सलाह देते हैं।

अरबी

अरबी के पत्ते में विटामिन-ए अधिक मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए वरदान समान है। आंखों की किसी भी समस्या को दूर करने में अरबी फायदेमंद होती है। इसकी सब्जी के सेवन से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसके लिए अरबी की सब्जी और पत्तों का सेवन कर सकते हैं।

गाजर

गाजर आंखों के लिए वरदान समान है। इसमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सर्दियों में गाजर आसानी से मिल जाता है। इस सीजन में गाजर की खेती की जाती है। इसके अलावा, गाजर विटामिन-डी का भी प्रमुख स्त्रोत होता है। इसके लिए सर्दियों में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर का सेवन कर सकते हैं।


Next Story