लाइफ स्टाइल

बच्चों के डाइट में शामिल करें ये चीजें, होगा मानसिक और शारीरिक विकास

Bharti sahu
12 Aug 2022 4:57 PM GMT
बच्चों के डाइट में शामिल करें ये चीजें,  होगा मानसिक और शारीरिक विकास
x
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में डाइट की अहम भूमिका होती है। संतुलित आहार देने से बच्चों का विकास सही से होता है।

बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में डाइट की अहम भूमिका होती है। संतुलित आहार देने से बच्चों का विकास सही से होता है। वहीं, आवश्यक पोषक तत्वों की कमी से विकास में अवरोध पैदा होता है। इसके लिए बच्चों को संतुलित आहार दें। संतुलित आहार लेने से शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इससे बच्चे का संपूर्ण विकास होता है। साथ ही बच्चे का दिमाग भी तेज होता है। अगर आप भी अपने बच्चों को जीनियस बनाना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-

अंडे दें
अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फोलिक एसिड कैल्शियम, कार्ब्स, विटामिन डी और विटामिन बी-12 भी पाया जाता है। इन आवश्यक पोषक तत्वों के चलते अंडे को सुपरफूड भी कहा जाता है। अंडे के सेवन से दिमाग तेज होता है। साथ ही शारीरिक विकास भी होता है।
अनार जूस दें
अनार में विटामिन बी, सी, के, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी होते हैं। Evidence-Based Complementary and Alternative Medicine में छपी एक शोध में दावा किया गया है कि अनार जूस के सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके लिए अपने बच्चे को रोजाना 250 मिलीग्राम अनार जूस अवश्य दें।
बादाम दें
बादाम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ई, मैग्नीशियम के साथ कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही बालों की समस्या से भी निजात मिलता है। इसके सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके लिए बच्चों को संतुलित मात्रा में रोजाना बादाम जरूर दें। इसके अलावा, दूध, केला, घी, सूखे मेवे, दही, फल और सब्जियां और साबुत अनाज भी जरूर दें।


Next Story