लाइफ स्टाइल

आंखों की अच्छी सेहत के लिए इन फूड्स को करें अपनी डाइट में शामिल

SANTOSI TANDI
8 Jun 2023 8:54 AM GMT
आंखों की अच्छी सेहत के लिए इन फूड्स को करें अपनी डाइट में शामिल
x
आंखों की अच्छी सेहत के लिए
हमारे लिए आंखों की अच्छी सेहत बहुत जरूरी होती है। जिस तरह शरीर के अन्य किसी भी हिस्से को हेल्दी रखने में डाइट का योगदान होता है ठीक उसी तरह अगर आप अपनी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। कई ऐसे विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स हैं जो आंखों को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। इसलिए आंखों की अच्छी सेहत के लिए आपको इन विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
आंखों की रोशनी सही बनी रहे, आंखों से जुड़ी बीमारियों से बचाव हो सके, इसके लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहिए। डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंस जे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जानकारी दी है जो आंखो की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
बादाम में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये इंफ्लेमेशन को कम करते हैं और आंखों की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। सुबह 5 भीगे बादाम अपनी डाइट में शामिल करें।
संतरे में विटामिन सी पाया जाता है। यह भी आंखों की हेल्थ के लिए अच्छा होता है। यह आंखों के आस-पास मौजूद रक्त शिराओं की सेहत सुधारने में मदद करता है। इसे मोतियाबिंद से बचाव के लिए भी अच्छा माना जाता है। मिड मील के तौर पर आप एक संतरा खा सकती हैं।
शकरकंद यानी की स्वीट पोटेटो में बीटा केरोटिन पाया जाता है जो आंखों की ड्राईनेस को कम करने में मदद कर सकता है। शाम के वक्त आप शकरकंदी की चाट बनाकर खा सकते हैं।
सूरजमुखी के बीज आंखों की हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। इन में विटामिन ई अधिक होता है। उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्याओं में ये मदद कर सकते हैं। सलाद, फ्रूट्स या स्मूदीज के साथ आप सूरजमुखी के बीज ले सकती हैं।
गाजर भी आंखों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें बीटा केरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आंखों की फ्री रेडिकल डैमेज से सुरक्षा करने में मदद कर सकते हैं। गाजर का जूस पिएं या फिर इसे सलाद के तौर पर खाएं।
यह भी पढ़ें-अपना पसंदीदा खाना खाकर भी अब आप रह सकते हैं हेल्दी, जानें कैसे?
मेथी दाने(मेथी दाने के फायदे) वजन कम करने और शुगर को कंट्रोल करने के लिए तो फायदेमंद होते ही हैं लेकिन साथ ही ये आंखों की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। आप अपने दिन की शुरुआत मेथी दाने के पानी से करें।
अगर आप में खून की कमी है तो आपको पालक का सेवन करना चाहिए, यह बात आपने जरूर सुनी होगी लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो पालक आंखों की हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। इसे सब्जी के तौर पर खाएं या दाल और चीले में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
चुकंदर(चुकंदर के फायदे) में ल्युटिन पाया जाता है। यह एक न्यूट्रिएंट है जो नाइट्रिक ऑक्साइड के लेवल को बूस्ट करता है। नाश्ते से पहले आंवला बीटरूट जूस पिएं या फिर आप इसे सलाद और रायते के तौर पर भी खा सकते हैं।
मटर आंखों को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। यह स्वाद में भी अच्छी होती है। मेथी-आलू, मशरूम या पनीर के साथ इसे खाएं।
मूंगफली में विटामिन ई होता है। आंखों को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने में यह मदद करता है। रोस्टेड मूंगफली खाएं लेकिन इसमें ऊपर से नमक न मिलाएं।
यह भी पढ़ें-आंखों की अच्छी सेहत के लिए इन फूड्स को कहें न
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story