लाइफ स्टाइल

करवाचौथ व्रत के दौरान सरगी में शामिल करें ये फूड आइटम, एनर्जी से रहेगी भरपूर

Sarita
18 Oct 2021 10:58 AM IST
करवाचौथ व्रत के दौरान सरगी में शामिल करें ये फूड आइटम, एनर्जी से रहेगी भरपूर
x

 फाइल फोटो 

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है, अभी नवरात्रि के बाद दशहरा मनाया गया और अब करवाचौथ की तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है, अभी नवरात्रि के बाद दशहरा मनाया गया और अब करवाचौथ की तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं। कार्तिक महीने की शुरूआत होने के चौथे दिन करवाचौथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत की शुरूआत सूर्योदय से होती है और चांद के दिखने पर खत्म हो जाती है। इस बीच महिलाएं न तो कुछ खाती हैं और न ही कुछ पीती हैं। साथ ही इस दिन की शुरूआत में महिलाएं सरगी खाती हैं। इस सास अपनी बहु को सुर्योदय से पहले खाने के लिए देती है। सुबह इसे खाने का उद्देश्य यही है कि पूरे दिन बिना खाना-पानी के एनर्जी बनी रहे। अब इसका इतना महत्तव है तो ये जरूरी हो जाता है कि आप अपनी सरगी की थाली में कुछ जरूरी चीजों को शामिल करें। जानते हैं, क्या हैं सरगी की थाली में शामिल किये जाने वाले फूड आइटम।

1) फैनी
पंजाबी परिवार में ये ट्रडिशनल डिश है, जो कैल्शियम से भरपूर होती है। साथ ही ये एनर्जी का भी अच्छा सोर्स है। इस बनाने के लिए गाढ़े दूध में भूनी हुई फैनी मिलाएं। फिर इसमें शक्कर और रोस्टेड मेवा को मिलाए, अच्छे से हो मिनट के लिए पकाएं। फैनी बनकर तैयार है।
2) फल
आप अपनी सरगी की थाली में फलों को भी शामिल कर सकती हैं। वैसे तो फल बहुत जल्दी पच जाते हैं लेकिन कम समय में ज्यादा पोषण और एनर्जी के लिए ये जरूरी हैं।
3) आलू पराठा
गेंहू के आटे में थोड़ा सा तेल लगाकर नरम आटा गूंथ कर आलू पराठा तैयार हो जाता है। इसके लिए उबले आलू को मसले और फिर इसमें थोड़ा नमक, काली मिर्च पाउडर और दूसरे मसाले मिलाएं। इस मसाले को बेले हुए आटे में भरें । मध्यम आंच पर गर्म तवे पर अच्छे से सेकें। आप इसमें मक्खन भी एड कर सकते हैं।
4) मेवा के लड्डू
आप सरगी की थाली में लड्डू भी शामिल कर सकते हैं। इसमें बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता और खजूर जैसे सूखे मेवा को दरदरा पीसें। फिर घी, शक्कर और नारियल पाउडर डालें। फिर इसे लड्डू की शेप दें।
5) मठरी
मैदा और नमक से बनी मठरी सुबह के स्नैक के लिए अच्छी है। मैदा में घी, नमक, बेकिंग पाउडर मिला कर गुनगुने पानी से आटा लगाएं। फिर आटे की छोटी-छोटी लोइयां लें और बेल लिजिए। यह एक डीप फ्राइड स्नैक है। जिसे आप चाय के साथ खा सकते हैं।
6) फिरनी
ये भी एक पारंपरिक डिश है। जिसे दूध में चावल का आटा डालकर तैयार किया जाता है और धीमी आंच पर पकाएं। फिर इसमें शक्कर और सूखे मेवा मिलाएं और मिट्टी के बर्तन में परोसें।


Next Story